माफियाओं की अवैध जमीनों पर बनेंगे गरीबों के मकान: योगी

Updated on 25-02-2022 06:31 PM

बाराबंकी गुरुवार को रामनगर में सीएम योगी अपने चिर-परिचित अंदाज में विपक्षियों पर हमलावर दिखे। केंद्र प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई और सपा-बसपा पर जमकर निशाना भी साधा। लोधेश्वर महादेव को नमन करके धार्मिक भावनाओं को मजबूती दी।

 उन्होंने बुढ़वल चीनी मिल को शीघ्र शुरू करने की बात कहकर तराई क्षेत्र के लाखों लोगों की आस  भी जगा दी। भाजपा विधायक एवं प्रत्याशी शरद अवस्थी को जिताने की पुरजोर अपील की। बुढ़वल चीनी मिल के निकट स्थित मैदान में हजारों की भीड़ को सम्बोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि सपा शासन में कांवड़ यात्रा और दुर्गा मूर्ति विसर्जन यात्रा में सपाई गुंडे अवरोध उत्पन्न किया करते थे, मगर भाजपा शासन में धार्मिक आस्था के साथ कोई खिलवाड़ नहीं कर सका।

कहा कि कोई माई का लाल अब कांवड़ यात्रा को रोकने का साहस नहीं कर सकता। चुटकी लेते हुए कहा कि यूपी में अब बुलडोजर केवल एक्सप्रेस वे और हाइवे का निर्माण ही नहीं करता बल्कि माफिया-गुंडों पर भी चढ़ता है। भरोसा दिलाया कि माफियाओं की अवैध जमीनों पर गरीबों के मकान बनेंगे। कहा कि गरीबों का राशन डकार जाने वाली सपा सरकार अगर कोरोना टीकाकरण के समय होती तो वैक्सीन बाजार में ब्लैक हो रही होती। कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध कराकर करोड़ो भारतीयों की जान बचाई है।

 सीएम योगी ने जैसे ही बुढ़वल चीनी मिल का नाम लिया। हजारों की भीड़ ने उम्मीदों की लंबी सांसे ली। एक वर्ष के भीतर चीनी मिल शुरू करने की घोषणा होने पर लोगों ने जोरदार तालियां बजाकर सीएम का अभिनन्दन किया।उन्होंने  मुख्य त्योहारों पर फ्री गैस सिलिंडर, सामूहिक विवाह में बेटियों को एक लाख रुपये का अनुदान, अगले पाँच वर्षों में दो करोड़ युवाओं को टेबलेट, किसानों को मुफ्त बिजली, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन की राशि को बढ़ाने, मुफ्त ऑनलाइन पढ़ाई जैसे  योजनाओं के संकल्प को दोहराया।

 संचालन हर्षित वर्मा ने किया। इस अवसर पर सांसद उपेंद्र रावत, डॉ घनसुख भन्डेरी, महंत राघवदास, रामदास, रामसजीवन वर्मा, विजय आनंद बाजपेई, बद्री विशाल त्रिपाठी, संजय तिवारी, रामसरन पाठक मौजूद रहे।

भगवान अपने भक्तो का खुद से ज्यादा ध्यान रखते है


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.