होटल, रिसॉर्ट और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा, 30 से 90 साल तक की लीज पर मिलेगी सरकारी जमीन

Updated on 01-07-2026 01:19 PM

भोपाल। प्रदेश में औद्योगिक निवेश, पर्यटन विकास तथा लोकहित की विभिन्न परियोजनाओं के लिए भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लैंड बैंक निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसकी शुरुआत भोपाल जिले से की गई है, जहां राजस्व विभाग द्वारा लैंड बैंक तैयार करने का कार्य अंतिम चरण में है।

इस व्यवस्था के तहत राजस्व भूमि का संपूर्ण डिजिटल रिकार्ड तैयार किया जा रहा है, जिसे ऑनलाइन देखा जा सकेगा व प्रशासनिक स्तर पर इसकी नियमित निगरानी भी सुनिश्चित की जाएगी।

पिछले वर्ष आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) के बाद राज्य शासन के निर्देशानुसार राजस्व विभाग ने लैंड बैंक तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ की थी। इसका उद्देश्य औद्योगिक निवेशकों, पर्यटन क्षेत्र और अन्य विकास परियोजनाओं के लिए उपयुक्त भूमि की उपलब्धता को पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित बनाना है।

भोपाल से शुरू हुआ 'लैंड बैंक' का महाअभियान

जानकारी के अनुसार जिला प्रशासन, नगरीय प्रशासन, पर्यटन विभाग व अन्य संबंधित विभागों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। राजस्व विभाग द्वारा निवेशकों के समक्ष लगभग 250 एकड़ भूमि वाले लैंड बैंक की जानकारी प्रस्तुत की जाएगी।
यह भूमि भोपाल से लगभग 200 किलोमीटर के दायरे में स्थित है, जहां छोटे एवं मध्यम निवेशकों द्वारा होटल, रिसार्ट तथा पर्यटन आधारित परियोजनाओं में 60 करोड़ रुपये तक का निवेश किए जाने की संभावना है।
मध्य प्रदेश पर्यटन बोर्ड ने रायसेन, विदिशा, बैतूल, नरसिंहपुर सहित प्रदेश के 25 स्थानों के लिए ओपन टेंडर जारी किए थे। पर्यटन बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार निवेशकों को भूमि 30 से 90 वर्ष तक की दीर्घकालीन लीज पर उपलब्ध कराई जाएगी।

इन जगहों पर आरक्षित की गई है जमीन

लैंड बैंक के अंतर्गत रायसेन जिले के मुरलीखेड़ी में दो हेक्टेयर व ढकना-चपना में 4.65 हेक्टेयर भूमि पर्यटन परियोजनाओं के लिए आरक्षित की गई है। वहीं, विदिशा के कागपुर व नेहरयाई और बैतूल के बोथिया क्षेत्र में भी होटल, रिसार्ट विकास के लिए भूमि चिह्नित की गई है। इन स्थलों पर पांच करोड़ रुपये तक के न्यूनतम निवेश का प्रविधान रखा गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.