जागी जंग थमने की उम्मीद, रूस और यूक्रेन के बीच इजरायल करेगा मध्यस्थता

Updated on 15-03-2022 05:52 PM



कीव । रूस और यूक्रेन के बीच वार्ता में इजरायल मध्यस्थता करेगा। यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की प्रशासन के प्रमुख एंड्री यरमक ने इसकी जानकारी दी है। उम्मीद है कि इस मध्यस्थता से दोनों देशों के बीच रार थमने को लेकर कुछ बात बन सकती है।इससे पहले इजरायली राष्ट्रपति नफ्ताली बेनेट ने रूस और यूक्रेन के बीच संघर्ष में मध्यस्थता करने की पेशकश की थी।
रूसी मीडिया ने दावा किया कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं। पहले ही तीन दौर की बातचीत हो चुकी है, इसके बाद रूस के इस दावे को सकारात्मक रूप में लिया जा रहा है। राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी यरुशलम में पुतिन से मिलने का प्रस्ताव रखा है। जेलेंस्की ने ही इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट से मध्यस्थ के रूप में कार्य करने की अपील की थी।  
यरुशलम यहूदी और ईसाइयों की पवित्र नगरी है। इजरायल यहूदी धर्म के अनुयायियों को लेकर संवदेना और सहानुभूति रखता है। बता दें कि यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की खुद यहूदी हैं। हालांकि, फिलहाल इजरायल मामले में तटस्थ रहकर अपनी भूमिका निभा रहा है। 
इजराइल का मानना है कि वह संकट को कम करने के लिए रूस के साथ बातचीत बनाए रखेगा। इसकारण प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट 5 मार्च की रात अचानक रूस जा पहुंचे थे। मॉस्को में इसी मसले को लेकर राष्ट्रपति व्लादिमिर और बेनेट के बीच ढाई घंटे से भी ज्यादा समय तक बातचीत हुई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.