'हिमंत बिस्वा सरमा ने मुस्लिमों के अपमान में तोड़े सारे रिकॉर्ड', असम सीएम से नाराज मौलाना बरेलवी
Updated on
30-01-2026 01:01 PM
बरेली: ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी बरेलवी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के मुस्लिमों पर दिए बयान की आलोचना की है। बरेलवी का कहना है कि सरमा का रवैया मुस्लिम विरोधी है। मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही वह मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं।मौलाना ने कहा कि सरमा मुसलमानों को घुसपैठिया और बांग्लादेशी कह रहे हैं। उन पर अत्याचार कर रहे हैं। अब चुनाव नजदीक आने पर वह मुसलमानों के खिलाफ और भी ज्यादा आक्रामक हो गए हैं। वह मुसलमानों को 'मियां' कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। वह किसी भी कीमत पर दूसरी बार मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। उन्होंने मुसलमानों का अपमान करने में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
जियाउर्रहमान बर्क के पिता ने भी दी तीखी प्रतिक्रिया
इससे पहले संभल से सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क के पिता मौलाना ममलूकुर्रहमान बर्क ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के बयान से साफ जाहिर है कि उन्हें मुस्लिमों से नफरत है। सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का एजेंडा है कि भारत के मुसलमान अपना देश छोड़कर चले जाए। इसी एजेंडे के तहत असम में लाखों मुसलमानों का नाम वोटर लिस्ट से हटा दिया गए। हालांकि यहां भारत के मुस्लिम देश छोड़कर नहीं जाएंगे और हिंदुस्तान में ही वोट करेंगे।
क्या बोले थे असम के मुख्यमंत्री
गौरतलब है कि असम के मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं को सलाह दी थी कि वो मियां समुदाय पर दबाव बनाएं ताकि वे राज्य छोड़ने पर मजबूर हो जाएं। मिया समुदाय के लोगों को परेशान करने के लिए रोजमर्रा के कामों का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर वो रिक्शा के लिए पांच रुपये मांगे तो 4 ही दो। इस तरह परेशान करने पर वह असम छोड़ देंगे।
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…