भोपाल में भारी बारिश से स्कूलों में घुटनों तक पानी, छुट्टी के आदेश में देरी; ई-अटेंडेंस के लिए शिक्षकों को पहुंचना पड़ा स्कूल

Updated on 11-08-2026 12:28 PM
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही। पुराने शहर के कई स्कूलों में छत से पानी टपकता रहा। वहीं बैरसिया और ईंटखेड़ी क्षेत्र के निचले इलाकों में स्थित कई स्कूलों के परिसर में घुटनों तक पानी भर गया।

जलभराव के कारण इन स्कूलों में विद्यार्थी नहीं पहुंचे, लेकिन ई-अटेंडेंस की व्यवस्था के चलते कई शिक्षकों को स्कूल जाना पड़ा। ईंटखेड़ी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला, शासकीय माध्यमिक शाला आमोनी और शासकीय माध्यमिक शाला जाटखेड़ी के परिसरों में पानी भरने से शिक्षकों को स्कूल तक पहुंचने में परेशानी हुई। कई शिक्षक घुटनों तक भरे पानी के बीच से होकर स्कूल पहुंचे।

स्कूल लगने के समय जारी हुआ छुट्टी का आदेश

भोपाल कलेक्टर के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी ने नर्सरी से 12वीं तक के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में सोमवार को अवकाश घोषित किया। आदेश जारी होने में देरी के कारण बड़ी संख्या में विद्यार्थी तेज बारिश के बीच सुबह स्कूल पहुंच चुके थे।

स्कूल शुरू होने के समय छुट्टी का आदेश जारी होने के बाद कई स्कूलों ने पहुंचे हुए बच्चों को बारिश के बीच वापस घर भेज दिया। वहीं कुछ स्कूलों ने विद्यार्थियों के पहुंच जाने के बाद कक्षाएं संचालित कीं। कई अभिभावकों ने प्रशासन के आदेश से पहले ही बच्चों को स्कूल नहीं भेजा। इसके चलते कुछ स्कूलों में विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही।

ई-अटेंडेंस के लिए सेल्फी अपलोड करना जरूरी

शिक्षकों के लिए स्कूल पहुंचकर ऑनलाइन ई-अटेंडेंस दर्ज करना अनिवार्य है। इसके लिए उन्हें ‘हमारे शिक्षक’ एप पर स्कूल में सेल्फी लेकर उपस्थिति अपलोड करनी होती है। इसके बाद लॉगआउट करना भी जरूरी है। इसी व्यवस्था के चलते जलभराव के बावजूद कई शिक्षक स्कूल पहुंचे।

जलभराव वाले स्कूलों को ई-अटेंडेंस से छूट

अधिकारियों के अनुसार, बैरसिया और ईंटखेड़ी के जिन स्कूलों में मार्ग अवरुद्ध रहा या जलभराव की स्थिति बनी, उन स्कूलों को ई-अटेंडेंस से छूट प्रदान की गई। संकुल प्राचार्य से सभी स्कूलों की जानकारी लेकर संबंधित शिक्षकों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.