हेड कोच गौतम गंभीर को मिला पूर्व टीममेट का सपोर्ट, कहा- खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत

Updated on 13-08-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है। लेकिन इसके अलावा टीम का प्रदर्शन निराशाजनक ही रहा। टेस्ट में टीम दो बार घरेलू मैदान पर क्लीन स्वीप हो चुकी है। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया में हार झेलनी पड़ी। आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज हारे। इसके बाद भी पूर्व भारतीय स्पिनर और गौतम गंभीर के टीम मेट रह चुके अमित मिश्रा का मानना है कि हेड कोच को और समय मिलना चाहिए।

अमित मिश्रा ने क्या कहा?

टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अमित मिश्रा ने कहा, 'कोच के लिए यह मुश्किल है। मुझे लगता है कि खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी लेने की जरूरत है। सभी फॉर्मेट के लिए एक कोच सालों से आम बात रही है। आपको किसी भी कोच को समय देना होगा। टेस्ट मैचों में, हमारे पास कम अनुभव वाले नए खिलाड़ी होते हैं। कोच और खिलाड़ियों को डेवलप होने में समय लगता है।'
गौतम गंभीर की सबसे ज्यादा आलोचना टेस्ट मैचों की वजह से हो रही है। अमित मिश्रा ने कहा, 'उन्हें रेड-बॉल क्रिकेट में समय दें। उन्हें टीम में शामिल नए खिलाड़ियों को चीजें समझानी होंगी। कोच का काम मानसिक पहलुओं और स्किल्स पर काम करना होता है, लेकिन खेलना तो खिलाड़ियों को ही है। हमारे समय में खिलाड़ी ऐसा ही करते थे। आपको दबाव झेलना होगा और चीजों को समझना होगा। आपको समय देना होगा और हालात, खिलाड़ी, बॉलर और विकेट के हिसाब से खुद को ढालना होगा। खिलाड़ियों को ज्यादा जिम्मेदारी लेनी होगी। कोच का काम गाइड करना और प्लान बनाना है, लेकिन उसे अमल में खिलाड़ियों को ही लाना होता है।'

टीम में बदलाव का भी बचाव किया

टेस्ट में गौतम गंभीर के आने के बाद से लगातार बदलाव भी हो रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट में वॉशिंगटन सुंदर को नंबर-3 पर बैटिंग के लिए भेज दिया गया। इस तरह के कई फैसलों की वजह से भी गंभीर पर सवाल उठते हैं। अमित मिश्रा ने इसका भी बचाव करते हुए कहा- हम यहां यह सब नहीं देख पाते, लेकिन वे उनके साथ नेट्स में समय बिताते हैं और देखते हैं कि कौन अच्छी बैटिंग कर रहा है और कौन नहीं। यह बात उनके दिमाग में रहती है। हमें तो बस बदलाव ही दिखते हैं। विकेट और हालात के हिसाब से शायद सुंदर सही विकल्प थे, इसलिए उन्होंने उन्हें साउथ अफ्रीका सीरीज में तीसरे नंबर पर भेजा। वे देखते हैं कि कौन अच्छी बैटिंग या बॉलिंग कर रहा है। वे टेस्ट में 11 खिलाड़ियों का सबसे अच्छा कॉम्बिनेशन खोजने की कोशिश कर रहे हैं। उन्हें समय दें।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.