एलन मस्‍क का बदल चुका है प्‍लान? क्‍यों भारत में टेस्‍ला की एंट्री में फिलहाल लगेगा वक्‍त

Updated on 25-04-2024 01:34 PM
नई दिल्‍ली: भारत में टेस्‍ला की एंट्री पर बड़ा अपडेट है। मुमकिन है कि यह फिलहाल भारत में प्रवेश नहीं करे। टेस्‍ला के निकट भविष्‍य में भारत में आने की संभावनाएं घटती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाली दिग्‍गज अमेरिकी कंपनी का आने वाले समय के लिए प्‍लान बदल रहा है। वह मैक्सिको और भारत में नई फैक्‍ट्र‍ियों में पैसा लगाने के बजाय इस साल के अंत तक अपने मौजूदा कारखानों का उपयोग और ज्‍यादा किफायती वाहन बनाने के लिए करने की योजना बना रही है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में आई जब हाल में टेस्‍ला के प्रमुख एलन मस्‍क ने भारत में अपनी प्रस्‍तावित यात्रा को यहां आने से कुछ घंटे पहले रद्द कर दिया था।

बजट-फ्रेंडली कार लॉन्च करने का विचार छोड़ा

पिछली रिपोर्टों में बताया गया था कि टेस्ला ने अपनी बजट-फ्रेंडली मॉडल 2 कार लॉन्च करने का विचार छोड़ दिया है। इसकी अनुमानित कीमत 25,000 डॉलर थी। यह व्यापक बाजार को टारगेट करती। इसके पहले मस्क का भारत आने का प्‍लान था। अपनी यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करने वाले थे। वह भारत में एक कार प्लांट में निवेश करने वाले थे। लेकिन, अंतिम वक्‍त पर उन्‍होंने यात्रा कैंसिल कर दी थी। इसके पीछे उन्‍होंने 'बहुत जरूरी टेस्ला दायित्वों'का हवाला दिया था।

मस्‍क ने खुद बताया था भारत आने का प्‍लान

मस्‍क ने 10 अप्रैल को ट्विटर पर घोषणा की थी कि वह भारत आने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं। सूत्रों के अनुसार, इस यात्रा के दौरान ही वह भारत में टेस्ला के प्रवेश की योजनाओं की घोषणा करने वाले थे। हालांकि, 20 अप्रैल को उन्होंने एक और ट्वीट में कहा कि 'दुर्भाग्य से बहुत भारी टेस्ला दायित्वों के कारण भारत यात्रा में देरी हो गई है।' उन्होंने यह भी कहा कि वे इस साल के अंत में भारत यात्रा करने के लिए बहुत उत्सुक हैं। यह यात्रा कब होगी, इसकी अभी कोई पुष्टि नहीं हुई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
नई दिल्ली: विदेशों में भारत के दो प्रमुख मसाला ब्रांड्स के खिलाफ रेगुलेटरी कार्रवाई ने इस इंडस्ट्री की तरफ सबका ध्यान आकर्षित किया है। यह ऐसी इंडस्ट्री है जिसमें घरेलू और…
 13 May 2024
नई दिल्ली: भारत में कई चीजों के निर्यात में काफी उछाल देखने को मिला है। भारत सरकार कई दूसरी कंपनियों को लाने की कोशिश कर रहा है, जिससे वो देश में…
 13 May 2024
नई दिल्ली: हिंदुजा ग्रुप से जुड़ी आईआईएचएल बीएफएसआई (इंडिया) ने अनिल अंबानी की कंपनी रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) के 100% शेयर गिरवी रखने के लिए आरबीआई से मंजूरी मांगी है। सूत्रों…
 13 May 2024
नई दिल्ली: दिग्गज कारोबारी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ग्रुप (Mahindra and Mahindra) के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) ने अपनी मां के साथ एक पुरानी फोटो शेयर की है। यह फोटो…
 13 May 2024
नई दिल्ली: रतन टाटा (Ratan Tata) के टाटा ग्रुप (Tata Group) की एक कंपनी के शेयर में आज बड़ी गिरावट आई है। शेयर बाजार खुलते ही 8 फीसदी से ज्यादा नीचे…
 13 May 2024
नई दिल्ली: भारत आज एक अहम डील करने जा रहा है। इस डील से चीन और पाकिस्तान की एक झटके में नींद उड़ने वाली है। भारत अगले 10 वर्षों के लिए…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: चीन के बाद भारत दुनिया में सोने का दूसरा बड़ा उपभोक्ता है। यह आयात मुख्य रूप से आभूषण उद्योग की मांग को पूरा करता है। मजबूत घरेलू मांग रहने…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: भारत में इनहेरिटेंस टैक्स को लेकर बीते दिनों राजनीतिक माहौल काफी गरम रहा है। इस पर अब राजनीतिक अर्थशास्त्री और लेखक गौतम सेन ने बड़ा डर जाहिर कर दिया…
 11 May 2024
नई दिल्‍ली: लोकसभा चुनाव 2024 के चौथे चरण के लिए प्रचार आज समाप्त हो गया। 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 96 सीटों के लिए 13 मई को वोटिंग होगी।…
Advt.