हार्दिक पंड्या ने इस IPL टीम से मांगी कप्तानी, फ्रेंचाइजी ने कर दिया सीधा मना, मुंबई इंडियंस से निकलने का प्लान फेल

Updated on 12-08-2026 03:51 PM
नई दिल्ली: आईपीएल के पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। कप्तान हार्दिक पंड्या फ्रेंचाइजी के साथ अपने भविष्य को लेकर अनिश्चितता के बीच दूसरी टीमों के विकल्पों की तलाश में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक ने अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटंस में वापस लौटने के लिए बातचीत की थी लेकिन उनकी एक खास शर्त के कारण यह डील सिरे नहीं चढ़ सकी।

गुजरात टाइटंस के साथ क्यों कैंसल हुई डील

हार्दिक और गुजरात टाइटंस दोनों ही ऑलराउंडर की टीम में वापसी के पक्ष में थे क्योंकि हार्दिक की ही कप्तानी में गुजरात ने अपने डेब्यू सीजन (2022) में खिताब जीता था। हालांकि, गुजरात की कमान दोबारा हासिल करने की उनकी जिद्द इस डील में सबसे बड़ी बाधा बन गई। फ्रेंचाइजी इस पर तैयार नहीं हुई।
मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया, 'फ्रेंचाइजी उन्हें वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार थी। उन्होंने इस सिलसिले में मौजूदा कप्तान शुभमन गिल से भी बात की थी और वह भी हार्दिक को वापस ट्रेड करने पर सहमत थे। लेकिन जब हार्दिक की ओर से दोबारा कप्तानी सौंपने की शर्त रखी गई तो फ्रेंचाइजी और टीम मैनेजमेंट में सभी ने इसके लिए साफ इनकार कर दिया।'

मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं रहा सीजन

मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2026 का सीजन बेहद निराशाजनक रहा था। टीम 14 में से केवल चार मुकाबले ही जीत सकी और अंक तालिका में 9वें स्थान पर रही। 2024 में रोहित शर्मा की जगह कप्तान बनने के बाद से ही फैंस के साथ हार्दिक के रिश्ते में कड़वाहट देखी गई थी। मुंबई इंडियंस का मैनेजमेंट भी उनके प्रदर्शन और कप्तानी से खुश नहीं है और अगले सीजन के लिए उनकी जगह किसी अन्य विकल्प पर विचार कर रहा है।

कई टीमों से चल रही हार्दिक की बात

गुजरात के अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी दिग्गज टीमों ने भी हार्दिक पंड्या को लेकर मुंबई इंडियंस से संपर्क साधा है। हालांकि, इन सभी खबरों और अटकलबाजियों के बीच हार्दिक पंड्या के प्रवक्ता ने फ्रेंचाइजियों से सीधे बातचीत की खबरों को खारिज कर दिया है। प्रवक्ता ने स्पष्ट करते हुए कहा, 'हार्दिक पंड्या की ट्रांसफर या ट्रेड के सिलसिले में किसी भी फ्रेंचाइजी से सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं हुई है। अगर इस तरह की कोई भी पहल की गई है, तो वह सीधे मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी के माध्यम से ही की गई है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: 15 साल के भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी इस समय सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक बने हुए हैं। दलीप ट्रॉफी…
 05 September 2026
दुबई: महिला एशिया कप 2026 में आज, शनिवार 5 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम…
 05 September 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) में जारी उथल-पुथल और अजीबोगरीब फैसलों को लेकर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज राशिद लतीफ ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। इंग्लैंड के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट…
 05 September 2026
नई दिल्ली: भारत के प्रमुख घरेलू टूर्नामेंट दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार से होना है। चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में साउथ जोन और ईस्ट जोन के बीच खेला जाएगा। साउथ…
 04 September 2026
दुबई: सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना के तेजतर्रार शतक के बाद दीप्ति शर्मा की अगुआई में गेंदबाजों के उम्दा प्रदर्शन से भारत महिला एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गया…
 04 September 2026
यूएस ओपन 2026 में दो बार की डिफेंडिंग चैंपियन और दुनिया की नंबर-1 महिला टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका का ऑन-कोर्ट प्रदर्शन जितना शानदार रहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनका मूड उतना…
 04 September 2026
भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल काउंटी चैंपियनशिप में नॉर्थम्पटनशायर की ओर से खेलते हुए अपनी घातक फिरकी का जलवा बिखेर रहे हैं। डरहम के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में…
 04 September 2026
दुबई: UAE के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महिला एशिया कप 2026 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। 28 अगस्त से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 13 सितंबर तक चलेगा, जिसमें एशिया…
 31 August 2026
दुबई: भारत की ओपनिंग बल्लेबाज स्मृति मंधाना विमेंस इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ियों की सूची में सूजी बेट्स को पछाड़कर दूसरे पायदान पर पहुंच गई हैं। बाएं…
Advt.