बस्ती में भिड़े भाजपा-बसपा समर्थक आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त

Updated on 27-02-2022 07:23 PM

नई दिल्ली बस्ती जिले के परशुरामपुर थाने से महज 200 मीटर दूर परसरामपुर-पठकापुर संपर्क मार्ग तिराहे पर स्थित बहुजन समाज पार्टी के कार्यालय पर शनिवार की रात करीब 11.20 बजे आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियों से पहुंचे भाजपा-बसपा समर्थक आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं। दो पुलिसकर्मी भी चोटिल हुए हैं। दोनों पक्षों की भिड़ंत के दौरान बसपा कार्यालय के बाहर खड़ी बसपा उम्मीदवार राजकिशोर सिंह की गाड़ी और दो अन्य फॉर्च्यूनर पर कोल्डड्रिंक की बोतल, पत्थर डंडे से वार कर शीशे तोड़ दिए गए। हंगामा सुन कार्यालय के अंदर बैठे राजकिशोर सिंह उनके सहयोगी बाहर निकले तब तक उत्पात मचा रहे अराजक तत्व अपने वाहनों पर सवार होकर परशुरामपुर थाने की तरफ भाग निकले। बसपाइयों ने इसकी सूचना तत्काल परशुरामपुर थानाध्यक्ष को दी। उसी दौरान उसी रास्ते से गुजर रही भाजपा की प्रचार में लगी दो फॉर्च्यूनर पर बसपा समर्थकों ने ईंट-पत्थर और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

 पुलिस ने पहुंचकर मामला शांत कराया। दोनों पक्षों की आधा दर्जन लग्जरी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हुई हैं। जानकारी के अनुसार कार्यालय पर मौजूद बसपा प्रत्याशी राजकिशोर सिंह और उनके भाई बृजकिशोर सिंह डिंपल सुरक्षित हैं। इस घटना में एक दरोगा और सिपाही घायल हुए हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी शेषमणि उपाध्याय ने बताया कि परशुरामपुर तिराहे पर बसपा भाजपा समर्थकों के बीच में झड़प की सूचना मिली है। मौके पर फोर्स पहुंच चुकी है। दोनों पक्षों के कुछ लोग भी घायल हुए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.