भोपाल मेट्रो यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, अब दोनों ट्रैक पर दौड़ेगी ट्रेन, प्रतिदिन करीब 20 फेरे होंगे संचालित

Updated on 21-07-2026 12:38 PM

भोपाल। शहर में मेट्रो के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। इस सप्ताह से मेट्रो की सेवाएं बढ़ने जा रही हैं। कम्युनिकेशन बेस्ड ट्रेन कंट्रोल (सीबीटीसी) सिग्नलिंग सिस्टम के प्रमाणन के बाद प्रायोरिटी कारिडोर में दो ट्रैक पर संचालन शुरू हो जाएगा।

आरेंज लाइन पर फेरे बढ़कर करीब 20 प्रतिदिन हो जाएंगे। यात्रियों का सफर पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा होगा। मेट्रो के अधिकारियों का कहना है कि बेहतर फ्रीक्वेंसी और कम यात्रा समय से मेट्रो की विश्वसनीयता बढ़ेगी। इससे रोजाना सफर करने वाले यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि होने की संभावना है।

ऑरेंज लाइन पर होंगे 20 फेरे

  • मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कार्पोरेशन लिमिटेड के अधिकारियों के अनुसार, वर्तमान में एम्स भोपाल से सुभाष नगर के बीच करीब सात किलोमीटर के हिस्से में एक ही ट्रेन आगे-पीछे चल रही है। सीबीटीसी सिस्टम लागू होने के बाद दोनों ट्रैक का उपयोग किया जा सकेगा। इससे ट्रेनों के बीच अंतराल कम होगा और यात्रियों को अधिक बार मेट्रो उपलब्ध हो सकेगी।
  • नई समय-सारणी के अनुसार मेट्रो सेवा सुबह वर्तमान समय से करीब दो घंटे पहले शुरू होगी। अभी आरेंज लाइन पर प्रतिदिन केवल 9 फेरे संचालित हो रहे हैं, जिन्हें बढ़ाकर करीब 20 किया जाएगा। इससे सुबह और शाम के व्यस्त समय में यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

अप्रैल से चल रहा था सिग्नलिंग अपग्रेड का काम

भोपाल मेट्रो की सात किलोमीटर लंबी आरेंज लाइन पर अप्रैल के तीसरे सप्ताह से सिग्नलिंग सिस्टम को अपग्रेड करने का काम चल रहा था। सुरक्षा कारणों से इस दौरान सेवाओं को सीमित रखा गया था। अधिकारियों का कहना है कि यह कटौती जरूरी थी, जिससे आधुनिक सिग्नलिंग सिस्टम की स्थापना और परीक्षण सुरक्षित तरीके से पूरा किया जा सके।

80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकती है मेट्रो

भोपाल मेट्रो का प्रायोरिटी कारिडोर करीब सात किलोमीटर लंबा है, जिसमें आठ स्टेशन शामिल हैं। मेट्रो ट्रेन की अधिकतम गति 80 किलोमीटर प्रति घंटा है। एक ट्रेन में 144 यात्रियों के बैठने और 981 यात्रियों के खड़े होकर सफर करने की क्षमता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.