'राजधानी में पानी नहीं, जहर पिला रही सरकार': सीवेज मिले दूषित जल की आपूर्ति पर भड़के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी

Updated on 02-08-2026 01:30 PM

 भोपाल। भोपाल की जनता को स्वच्छ पानी के स्थान पर सीवेज युक्त दूषित जल पीने के लिए मजबूर किया जारहा है। यह आरोप प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने राज्य सरकार पर लगाया है। उन्होंने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को पूरी तरह से विफल बताते हुए सरकार पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

जीतू पटवारी ने क्या-क्या आरोप लगाए…

जीतू पटवारी ने कहा- बड़े तालाब से भोपाल शहर में सप्लाई होने वाले पानी के लगभग 90 % सैंपल में सीवेज जनित 'फीकल कोलीफॉर्म बैक्टीरिया' (Fecal Coliform) पाया गया है। इसके अलाव कोलार योजना के तहत होने वाली पेयजल आपूर्ति के भी करीब 25 % सैंपल तय मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

जीतू पटवारी ने यह भी कहा- सरकार विज्ञापनों में सुशासन के बड़े-बड़े दावे कर रही है, जबकि मध्य प्रदेश की राजधानी की पेयजल व्यवस्था पूरी तरह 'भगवान भरोसे' चल रही है। दूषित पानी से जलजनित बीमारियों और महामारी का खतरा मंडरा रहा है।

कांग्रेस ने सरकार के सामने रखीं प्रमुख मांगें

मामले की गंभीरता को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने प्रशासन और राज्य सरकार से कुछ मांगें उठाई हैं-

  • पूरे पेयजल घोटाले और लापरवाही की उच्चस्तरीय एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए।
  • पानी की गुणवत्ता जांच और निगरानी में ढिलाई बरतने वाले जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की जाए।
  • दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर तत्काल प्रभाव से कड़ी दंडात्मक कार्रवाई हो।
  • दूषित पानी से प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत स्वच्छ पेयजल के टैंकर, स्वास्थ्य शिविर (Medical Camps) और चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि भोपाल की जनता के 'सुरक्षित और स्वच्छ पेयजल के अधिकार' के लिए कांग्रेस पार्टी सड़क से लेकर सदन तक हर स्तर पर संघर्ष करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.