जबरन मजदूरी से बने सामान के आयात पर सरकार ने लगाई रोक, अमेरिका ने दी थी टैक्स लगाने की धमकी

Updated on 15-07-2026 02:43 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार ने अपनी विदेशी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव करते हुए जबरन मजदूरी से तैयार होने वाले सामानों के आयात पर रोक लगा दी है। अब देश में उन सामानों का आयात नहीं हो सकेगा जिन्हें बनाने में बंधुआ या जबरन मजदूरी का इस्तेमाल किया गया हो। क्या हैं इसके मायने और सरकार ने क्यों उठाया यह कदम?
  1. क्यों है अहम?
    अमेरिका द्वारा भारत समेत कई देशों की सप्लाई चेन पर सवाल उठाने और अतिरिक्त टैक्स लगाने की धमकी के बीच यह कदम काफी अहम माना जा रहा है। सरकार ने किसी खास देश या उत्पाद पर तुरंत बैन नहीं लगाया है। सरकार ने फिलहाल नियमों का ढांचा तैयार किया है और जांच के बाद विवादित सामानों की लिस्ट जारी की जाएगी।
  2. क्या हुआ बदलाव?
    विदेशी व्यापार नीति 2023 में बदलाव करते हुए सरकार ने एक नया नियम जोड़ा है। सोमवार को जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, ऐसा कोई भी सामान जो पूरी तरह या आंशिक रूप से जबरन मजदूरी के जरिए बनाया गया हो, उसके आयात पर पाबंदी होगी।
  3. क्या है मामला?
    यह कदम तब उठाया गया है जब अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (USTR) भारत सहित 60 देशों के खिलाफ सेक्शन 301 के तहत जांच कर रहे हैं। अमेरिका का आरोप है कि ये देश जबरन मजदूरी से बने सामानों के आयात को रोकने में नाकाम रहे हैं। 3 जून को अमेरिका ने भारत समेत 54 देशों पर 12.5% टैरिफ लगाने का प्रस्ताव भी रखा था।
  4. क्या है परिभाषा?
    सरकार ने इस नीति में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की 1930 वाली परिभाषा को अपनाया है। इसके मुताबिक, जबरन मजदूरी का मतलब ऐसे किसी भी काम या सेवा से है जो किसी व्यक्ति से सजा या डर दिखाकर कराया जाए और जिसके लिए उस व्यक्ति ने अपनी मर्जी से सहमति न दी हो।
  5. एक्सपर्ट्स का कहना है?
    थिंक टैंक GTRI के संस्थापक अजय श्रीवास्तव ने कहा कि इस आदेश ने अभी कोई बैन नहीं लगाया है, बल्कि एक कानूनी ढांचा तैयार किया है। अब यह सरकार की जांच और सबूतों पर निर्भर करेगा कि वह किन प्रोडक्ट्स को निशाना बनाती है। उन्होंने कहा कि इससे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का पक्ष मजबूत होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.