गोल्डी बराड़ ने ली कनाडा में हरदीप निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी, 3 साल बाद बताया क्यों हुआ था हत्याकांड

Updated on 24-08-2026 01:10 PM
ओटावा: भगोड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने खालिस्तानी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी ली है। कनाडा में निज्जर की हत्या के तीन साल बाद सोशल मीडिया पर सामने आए एक ऑडियो क्लिप में गोल्डी बराड़ ये कह रहा है कि उसने और उसके साथियों ने इस कत्ल को अंजाम दिया। बराड़ का दावा है कि निज्जर को उसने और उसके साथियों ने इसलिए मारा क्योंकि वह युवाओं का इस्तेमाल ड्रग्स बेचने के लिए कर रहा था।

मूल रूप से पंजाब के फरीदकोट का रहने वाला सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ इस ऑडियो क्लिप में खालिस्तानी आतंकी परमजीत सिंह पम्मा से बात कर रहा है। इसमें वह बता रहा है कि कैसे निज्जर के ड्रग्स के धंधे और इसमें बच्चों के इस्तेमाल से गुस्सा हुआ और उसे मारा। इस ऑडियो क्लिप की सच्चाई की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है।

गोल्डी लंबे समय से फरार

बराड़ का दावा है कि 'निज्जर ऐसे लोगों का साथ देता था, जो नाबालिग बच्चों और युवाओं को ड्रग्स बेचने और मुखबिर बनने के लिए ब्लैकमेल करते थे। निज्जर हो या कोई और, हर किसी को अपने कामों का नतीजा भुगतना पड़ता है।' गोल्डी बराड़ लंबे समय से फरार है। उसके कभी कनाडा तो कभी अमेरिका में होने के दावे किए जाते रहे हैं।
गोल्डी के ऑडियो क्लिप से जुड़ा ये घटनाक्रम तब सामने आया है, जब अमेरिका की फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) ने बराड़ की गिरफ्तारी में मदद करने वाली जानकारी के लिए 50,000 डॉलर के इनाम की घोषणा की थी। उसे लॉरेंस बिश्नोई के संगठित अपराध गिरोह से संबंधों के लिए वांछित घोषित किया गया है। इस गिरोह को 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के तहत निशाना बनाया गया था।

कनाडा में हुई निज्जर की हत्या

हरदीप सिंह निज्जर की जून, 2023 में कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया स्थित एक गुरुद्वारे के बाहर गोली मारकर कर दी गई थी। उसकी हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनयिक विवाद खड़ा हो गया। कनाडा के तत्कालीन प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने भारतीय सरकारी अधिकारियों के इस हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था, जिस पर भारत भड़क गया था।
पिछले महीने लॉस एंजिल्स में सार्वजनिक किए गए अमेरिकी संघीय अभियोग के अनुसार, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कथित तौर पर निज्जर की हत्या का आदेश दिया था। अमेरिका ने इस मामले में बिश्नोई और बराड़ पर आरोप भी लगाए हैं। बराड़ 2017 में स्टूडेंट वीजा पर कनाडा गया था। वह भारत में कई मामलों में वांछित है, जिसमें पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या भी शामिल है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
काठमांडू: रसुवा में आए 'हिमालयी सुनामी' और 1200 से ज्यादा लोगों की मौत के बाद नेपाल में मुआवजे की मांग पर बालेन शाह सरकार में मतभेद की रिपोर्ट्स हैं। नवभारत…
 05 September 2026
मेक्सिको सिटी: मेक्सिको में वैज्ञानिकों के एक अनोखे प्रयोग ने पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। 17 साल पहले मवेशियों के चराने से बंजर हो चुके एक चरागाह (Mexico…
 05 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के टीवी पत्रकार हामिद मीर ने कहा है कि अगर अगला युद्ध होता है तो पाकिस्तान, भारत और इजरायल से परमाणु हथियार छीन लेगा। हामिद मीर पाकिस्तान के…
 05 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका की गिनती दुनिया की महाशक्तियों में होती है। इसका कारण सिर्फ अमेरिकी अर्थव्यवस्था ही नहीं, बल्कि उसकी सैन्य ताकत भी है। लेकिन, क्या हो जब कोई कहे कि…
 04 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच गंगा जल बंटवारे को लेकर संधि इस साल 12 दिसंबर को खत्म होने वाली है। अभी तक इस संधि को आगे बढ़ाने के लिए…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 100 साल पुराने हिंदू मंदिर को तोड़े जाने को लेकर हो रही चौतरफा आलोचना के बाद पाकिस्तान अब खुलेआम झूठ पर उतर आया है।…
 04 September 2026
वॉशिंगटन: यूक्रेन से लेकर इजरायल तक में तबाही मचाने वाले ईरान के शाहेद-136 ड्रोन दुनियाभर के लिए स‍िरदर्द बन गए हैं। शाहेद ड्रोन बेहद सस्‍ते हैं और इसी वजह से…
 04 September 2026
इस्लामाबाद: हेग स्थित 'परमानेंट कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन' (PCA) ने सर्वसम्मति से यह फ़ैसला सुनाया है कि सिंधु जल संधि (IWT) को 'स्थगित' (abeyance) करने का भारत का फैसला अंतरराष्ट्रीय कानून…
 31 August 2026
बिश्केक: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शंघाई सहयोग संगठन (SCO) दौरा सिर्फ मध्य एशिया के साथ संबंधों तक सीमित नहीं है बल्कि इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में भारत…
Advt.