भविष्य के लिए बेहतर टीम तैयार करना लक्ष्य : रोहित

Updated on 08-03-2022 10:15 PM


मोहाली । भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का कहना है कि उनका लक्ष्य भविष्य के लिए एक बेहतर टीम तैयार करना है। रोहित के अनुसार अच्छी ‘बेंच स्ट्रेंथ’ तैयार करना है भी जीत दर्ज करने जितना ही जरुरी है। रोहित ने कहा कि अगर आपको ‘बेंच स्ट्रेंथ’ बनानी है तो आपको अभी से सोचना शुरू करना होगा, तभी भारतीय क्रिकेट सुरक्षित हाथों में रहेगा। यह मेरी चुनौतियों में से एक है और मेरी जिम्मेदारियों में से एक है। मैंने यह जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली है कि ऐसी बेंच स्ट्रेंथ तैयार की जाये जिसमें सभी बातों का ध्यान रखा जा सके। टीम अब अनुभवी चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे से आगे बढ़ रही है , इसलिए युवा खिलाड़ियों को अपने पर भरोसा दिलाना जरूरी रहेगा। उन्होंने कहा कि मेरे लिये अहम है कि मैं इन युवा खिलाड़ियों को किस तरह से खिलाता हूं जो बाहर बैठे हैं और मैं उन्हें आत्मविश्वास कैसे दिला सकता हूं। जब उन्हें अवसर मिले तो उन्हें बहुत स्पष्ट होना चाहिए कि उन्हें क्या करना और हासिल करना है। इससे हमारे प्रदर्शन पर असर पड़ेगा, भले ही हम जीते या फिर हारें। कप्तान ने यह भी कहा कि कोई भी नये खिलाड़ियों से आते ही मैच जिताने की उम्मीद नहीं कर सकता। आप यह नहीं कह सकते कि आपको मैच जिताने ही होंगे क्योंकि मैच जीतने के लिए आपको कई चीजें करने की जरूरत होती है। बेंच स्ट्रेंथ तैयार करने के लिए खिलाड़ियों के लिए स्पष्ट रुख के साथ ही अच्छा माहौल बनाये रखने की जरूरत है ताकि खिलाड़ी अच्छे माहौल में निखर सकें। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.