'ईरान सीजफायर पर शहबाज-मुनीर को नोबेल दो', पाकिस्‍तानियों ने की मांग तो विदेशी पत्रकार ने कहा- भारत में म‍िल जाओ

Updated on 09-04-2026 01:33 PM
इस्लामाबाद: अमेरिका और ईरान का युद्ध रोकने में पाकिस्तान ने कथित तौर पर सबसे अहम भूमिका निभाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ असीम मुनीर की कोशिश को सराहा है। इसने पाकिस्तानियों को खुश कर दिया है। यहां तक कि पाकिस्तानी मीडिया और सोशल मीडिया में कहा जा रहा है कि ईरान-अमेरिका युद्ध में हस्तक्षेप के लिए उनका देश नोबेल शांति पुरस्कार का हकदार है। वहीं कई विदेशी लोगों ने पाकिस्तानियों की इस मांग के लिए मजाक उड़ाया है।

पाकिस्तानियों का तर्क है कि इस्लामाबाद ने एक संभावित विनाशकारी युद्ध को टालने में अहम भूमिका निभाई है। पाकिस्तान के नेतृत्व की कोशिश से ही दोनों पक्षों ने सैन्य टकराव के बजाय बातचीत को चुना है। ऐसे में असीम मुनीर और शहबाज शरीफ को वॉशिंगटन-तेहरान के बीच मध्यस्थता के लिए नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए।

'पाकिस्तान को इंडिया में मिला लो'

स्कॉटलैंड के पूर्व मिनिस्टर हमजा यूसुफ ने एक्स पर लिखा कि पाकिस्तान अपने मध्यस्थता प्रयासों के लिए आभार का हकदार है। पूरी दुनिया ने अपनी सांसें थाम रखी थीं क्योंकि राष्ट्रपति ट्रंप की समय-सीमा नजदीक आ रही थी, जिन्होंने ईरानी सभ्यता को मिटाने की धमकी दी थी। इसका यह संकेत भी है कि मध्यस्थता का केंद्र यूरोप से हटकर पूरब की ओर खिसक गया है।
हमजा के पाकिस्तान की तारीफ करने और यूरोप की अहमियत घटने पर ब्रिटेन के पत्रकार टोमी रॉबिनसन ने तंज कसा है। उन्होंने पाकिस्तान में आतंकियों को पनाह मिलने की ओर इशारा करते हुए जवाब दिया। रॉबिनसन ने हमजा के ट्वीट के जवाब में लिखा, 'पाकिस्तान को फिर से भारत बना दो। मुझे उस देश पर भरोसा नहीं है जिसने ओसामा बिन लादेन को छिपाकर पनाह दी।'

पाकिस्तानी क्या कह रहे हैं

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्टों में कहा गया है कि प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल असीम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार देना शांतिपूर्ण संघर्ष समाधान के महत्व को बढ़ाएगा। यह ऐसे समय हो रहा है, जब अस्थायी युद्धविराम की घोषणा के बाद इस्लामाबाद समझौते को सुरक्षित करने वाली बातचीत के लिए अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधिमंडलों की मेजबानी की तैयारी कर रहा है।

पाकिस्तान के पीएम शरीफ ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उन्होंने दोनों देशों (ईरान और अमेरिका) के नेतृत्व के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। शरीफ की ओर से विवादों को सुलझाने के लिए एक निर्णायक समझौते पर आगे बातचीत करने के लिए ईरान और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों को शुक्रवार, 10 अप्रैल 2026 को इस्लामाबाद आने की दावत दी गई है।

सोशल मीडिया पर मजाक

पाकिस्तान में एक और मध्यस्थता की कोशिशों के लिए शहबाज शरीफ और असीम मुनीर की तारीफ हो रही है तो वहीं मजाक भी उड़ाया जा रहा है। कई यूजर्स ने लिखा है कि जैसे भारत-पाकिस्तान में कथित मध्यस्थता के लिए डोनाल्ड ट्रंप को शांति को नोबेल मिला है, वैसे ही मुनीर और शरीफ को भी ये पुरस्कार मिल जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.