ईरान में सीजफायर से गौतम अडानी की लॉटरी

Updated on 09-04-2026 01:44 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में सीजफायर से बुधवार को शेयर बाजार में भारी तेजी देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स 2900 अंक से अधिक उछला। इससे निवेशकों को 17 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ। देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के शेयरों में कारोबार के दौरान 13 फीसदी तक तेजी आई। इससे ग्रुप का मार्केट कैप 96,000 करोड़ रुपये बढ़ गया। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी की नेटवर्थ में 6.06 अरब डॉलर यानी करीब 56,0000 करोड़ रुपये की तेजी आई।

इसके साथ ही अडानी की नेटवर्थ 84.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 21वें नंबर पर हैं। अडानी ग्रुप के शेयरों में तेजी की एक और बड़ी वजह रही। अडानी ने अमेरिका में सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन (SEC) के सिविल फ्रॉड मामले को खारिज करने के लिए अदालत का रुख किया है। यूएस डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने प्री-मोशन कॉन्फ्रेंस के लिए अडानी के अनुरोध को मान लिया है। एसईसी ने नवंबर 2024 में अडानी और उनके भतीजे सागर अडानी पर भारत में सोलर एनर्जी से जुड़े ठेके हासिल करने के लिए भारतीय अधिकारियों को रिश्वत देने की साजिश रचने का आरोप लगाया था

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 3.3 फीसदी तेजी आई। इससे कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में 3.37 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 91.9 अरब डॉलर पहुंच गई है। वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 15.8 अरब डॉलर की गिरावट आई है।

दुुनिया के टॉप 10 रईस

दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क 623 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ पहले नंबर पर बने हुए हैं। लैरी पेज ($270 अरब) दूसरे, सर्गेई ब्रिन ($251 अरब) तीसरे, जेफ बेजोस ($243 अरब) चौथे, मार्क जकरबर्ग ($217 अरब) पांचवें, लैरी एलिसन ($192 अरब)छठे, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($165 अरब) सातवें, माइकल डेल ($157 अरब) आठवें, जेंसन हुआंग ($151 अरब) नौवें और जिम वॉल्टन ($150 अरब) दसवें नंबर पर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई सारी संस्थाएं और बैंक लोगों को होम लोन की सुविधा देते हैं। इनमें सरकारी और प्राइवेट दोनों ही शामिल हैं। वहीं, आज के समय में…
 31 August 2026
नई दिल्ली: तमिलनाडु की थलपति विजय सरकार ने इस बार धान खरीद में रिकॉर्ड बना दिया है। प्रदेश सरकार की एजेंसियों द्वारा धान की खरीद 2025-26 में रिकॉर्ड 64.2 लाख…
 31 August 2026
नई दिल्ली: दूध से बने पनीर को सब जानते हैं। लेकिन वनस्पतियों से बने Analogue Paneer के बारे में किसी-किसी को पता है। इसे असली पनीर के नाम पर खूब…
 29 August 2026
नई दिल्ली: कल शुक्रवार को मेन बोर्ड से टेम्पसैंस इंस्ट्रूमेंट्स का आईपीओ शेयर बाजार में लिस्ट हुआ। इसने लिस्टिंग पर ही निवेशकों को करीब 110 फीसदी मुनाफा दिया। बाद में…
Advt.