विराट के सौवें टेस्ट के लिए मोहाली में मौजूद रहेंगे गांगुली

Updated on 03-03-2022 09:06 PM

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरव गांगुली शुक्रवार से श्रीलंका के खिलाफ मोहाली में शुरु हो रहे पहले क्रिकेट टेस्ट मैच में मौजूद रह सकते हैं। इस मैच में उतरते ही भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली अपना 100वां टेस्ट खेलेंगे।

 इसी वजह से बीसीसीआई ने इस मैच में 50 फीसदी दर्शकों के प्रवेश की भी अनुमति दी है। इससे पहले प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठ रहा था कि बोर्ड अध्यक्ष गांगुली इस मैच में रहेंगे या नहीं क्योंकि पिछले दिनों विराट और गांगुली के बीच मतभेद सामने आये थे। कोहली ने कप्तानी को लेकर गांगुली के दावों को गलत बताया था। इस मामले में विराट को नोटिस दिये जाने तक की तैयारी हो गयी थी।

वहीं गत दिनों परिवार के साथ छुट्टियां मनाने लंदन गए गांगुली गुरुवार को चंडीगढ़ वापस लौटै। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर करके इसकी जानकारी दी। ऐसे में मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गांगुली मोहाली में कोहली के 100वें टेस् मैच में शामिल होंगे।

इन दोनो के बीच भारतीय टीम के दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले विवाद उठा था। गांगुली का कहना था कि उन्होंने कोहली से टी20 की कप्तानी नहीं छोड़ने के लिए कहा था, जबकि विराट ने इस दावे को गलत करार दिया था।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.