नूतन संभवनाथ जिनालय में प्रथम पाषाण स्थापना महोत्सव

Updated on 17-08-2026 04:53 PM

रायपुर। विवेकानंद नगर स्थित ऋषभदेव मंदिर ट्रस्ट के निर्माणाधीन नूतन जिनालय में 15 अगस्त को देवाधिदेव संभवनाथ भगवान परमात्मा के मंदिर की प्रथम पाषाण स्थापना का महामहोत्सव भक्तिभाव और धार्मिक उल्लास के साथ हुआ। चतुर्विध संघ की पावन निश्रा में पार्श्व पद्मावती जिनालय, टेगौर नगर से विवेकानंद नगर स्थित नूतन जिनालय तक भव्य बरगोड़ा निकाला गया। इसमें पाषाण स्थापना के लाभार्थी परिवार सहित बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए।

महोत्सव का आयोजन खरतरगच्छाधिपति जिनमणिप्रभसूरीश्वर के आज्ञा प्रदाता तथा खरतरगच्छाचार्य जिनपीयूषसागर की पावन प्रेरणा से किया गया। समारोह में  मुनि संवेगरत्न सागर आदि ठाणा 5 एवं प.पू. साध्वी मंजूलाश्रीजी आदि ठाणा 4 की पावन निश्रा रही।

भक्ति गीतों से सजा आयोजन 
महोत्सव की शुरुआत 14 अगस्त से प्रभुभक्ति के साथ हुई। संध्या में संगीतकार राहुल झाबक ने भक्तिमय प्रस्तुतियां देकर वातावरण को भक्तिरस से भर दिया। मुख्य आयोजन शनिवार सुबह 7.30 बजे नूतन जिनालय के प्रांगण में हुआ।

इस दौरान रत्न एवं स्वर्ण पाषाण स्थापना का धार्मिक आयोजन विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। पाषाण स्थापना की विधि मुनि संवेगरत्न सागर के सान्निध्य में विधिकारक अरविंदज चौरड़िया, इंदौर द्वारा संपन्न कराई गई।

 बरगोड़े में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 
टेगौर नगर से निकले बरगोड़े में श्रद्धालु भक्ति और उत्साह के साथ शामिल हुए। जिनालय स्थल पहुंचने के बाद धार्मिक विधियों के साथ पाषाण स्थापना का कार्यक्रम हुआ। इस दौरान पूरा परिसर प्रभु भक्ति और जयकारों से गूंज उठा। कार्यक्रम के पश्चात साधर्मिक वात्सल्य रत्नप्रभसूरी भवन के प्रथम तल पर हुआ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.