प्राकृतिक नजारों से भरपूर शंकरगढ़ पहाड़ी पर बनेगी फिल्म सिटी

Updated on 03-03-2022 07:55 PM

भोपाल प्रदेश के देवास जिले के सिक्सलेन बायपास पर स्थित प्राकृतिक नजारों से भरपूर शंकरगढ़ पहाड़ी पर फिल्म सिटी बनाई जाएगी। यहां पर फिल्म सिटी बनाने के लिए 150 करोड़ रुपये का प्रस्ताव आया है। इसी तारतम्य में उद्योग विभाग के प्रमुख सचिव संजय शुक्ला भोपाल, बुधवार को देवास गए थे उन्होंने विधायक गायत्री राजे पवार, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला और उद्योग विाभग के अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की। उनके सामने टेलीफिल्म कंपनी ने प्रेजेंटेशन भी किया।

शंकरगढ़ में फिल्म सिटी निर्माण की योजना साकार हो जाती है तो यह सिर्फ देवास की प्रतिभाओं के लिए ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के कालाकारों और विभिन्ना क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित करेगी। देवास का नाम भी फिल्म निर्माण के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर होगा। प्रमुख सचिव संजय शुक्ला के साथ बैठक में रश्मि शर्मा टेलीफिल्म्स मुंबई की ओर से प्रस्ताव दिया गया कि वे पहले फेज में डेढ़ सौ करोड़ का निवेश करना चाहते हैं। शंकरगढ़ की पहाड़ी की ऊंचाई काफी है, यह दूर से दिखाई देती है।

साथ ही पर्वतीय श्रृंखला भी है। बारिश और अन्य दिनों में यहां का नजारा सुंदर बन आता है। इसके अलावा सिक्सलेन और इंदौर-भोपाल हाईवे पर है। इंदौर एयर पोर्ट से यहां की दूरी मात्र 45 मिनट, देवास रेलवे स्टेशन से 15 मिनट की है। आस्ट्रेलियन फिल्म शेरू लायन की शूटिंग के अलावा कुछ फिल्मों की शूटिंग शंकरगढ़ की पहाड़ी पर हो चुकी है। इस बारे में देवास विधायक गायत्री राजे पंवार का कहना है कि निवेशक रहे हैं। प्रस्ताव सरकार को भेजेंगे। सरकार तय करेगी कि यह योग्य जगह है तो फिर इसको कैसे करना है।

शंकरगढ़ की पहाड़ी को फिल्म सिटी के रूप में विकसित करने का मैं प्रयास कर रही हूं। फिल्म सिटी बनती है तो देवास के लोगों को रोजगार मिलेगा। देवास कला से हमेशा से जुड़ा रहा है। वही देवास कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला का कहना है कि चार महीने से इसे लेकर तैयारी की जा रही थी। बुधवार को 150 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव आया है। विभाग की ओर से प्रमुख सचिव द्वारा इसे लेकर बैठक की गई है। यदि यह योजना साकार हो जाती है तो फिल्म सिटी विकसित करेंगे। देवास में एक ऐसी धरोहर होगी, जिसका राष्ट्रीय स्तर का महत्व होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.