रोहित के जोड़ीदार के तौर पर मयंक को उतारे : गावस्कर

Updated on 11-03-2022 06:42 PM

मुम्बई भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर के अनुसार श्रीलंका के खिलाफ शनिवार से शुरु हो रहे दूसरे क्रिकेट टेस्ट मैच में सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के जोड़ीदार के तौर पर युवा बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को ही उतारना चाहिये। रोहित के जोड़ीदार लोकेश राहुल फिट नहीं होने के कारण इस सीरीज से बाहर हैं। वहीं मयंक के अलावा शुभमन गिल भी सलामी जोड़ीदार के तौर पर दावेदार हैं पर गावस्कर का मानना है कि शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे में अच्छे प्रदर्शन से सबका ध्यान खींचा था पर हाल के दिनों में उन्होंने अधिक नहीं खेला है। ऐसे में मयंक को ही रोहित के जोड़ीदार के तौर पर उतारा जाना चाहिये।

गावस्कर के अनुसार हाल ही में लगी चोट के कारण गिल ने पिछले कुछ महीनों में ज्यादा क्रिकेट नहीं खेला है। गावस्कर को लगता है कि वह बेहद प्रतिभाशाली हैं पर यह भी सही है कि उसने पिछले दो महीनों में किसी भी तरह का क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने रणजी ट्रॉफी भी नहीं खेली , इसलिए अगर आपको भारत के लिए खेलना है तो आपको किसी किसी तरह के अभ्यास की जरूरत है। सह सही है कि वह प्रतिभाशाली है पर अंत में प्रदर्शन मायने रखता है।

अग्रवाल की प्रशंसा करते हुए पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि अगर आप ध्यान से देखें, तो मयंक अग्रवाल हमेशा भारत की घरेलू श्रृंखला में बड़ा स्कोर करते हैं हालांकि विदेशी धरती पर अभी तक वह बड़ा स्कोर नहीं बना पाये हैं पर घरेलू मैदान पर उसे रखा जाना चाहिये।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.