अमेरिकी हमले का डर, ईरान ने युद्ध खत्म करने के लिए भेजा नया प्रस्ताव, होर्मुज को खोलने की कही बात

Updated on 23-05-2026 02:20 PM
तेहरान: ईरान ने अमेरिका के साथ युद्ध खत्म करने के लिए मध्यस्थों को नया प्रस्ताव सौंपा है। ईरान का यह प्रस्ताव ऐसे समय में सामने आया है, जब वॉइट हाउस से लगातार ईरान को धमकी दी जा रही है। रिपोर्टों में कहा गया है कि ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ फिर सैन्य कार्रवाई शुरू करने की तैयारी कर रहा है। एक वरिष्ठ ईरानी अधिकारी के हवाले से ड्रॉप न्यूज साइट ने बताया है कि तेहरान ने तनाव को खत्म करने के लिए नए प्रस्ताव सामने रखा है।

ईरान ने रखी अमेरिका के सामने शर्त

अधिकारी ने बताया कि तेहरान ने समझौते के ड्राफ्ट में कुछ शर्तें रखी हैं। इन शर्तों में होर्मुज जलडमरूमध्य को अस्थायी रूप से फिर से खोलना शामिल है, लेकिन यह बात पर तय करेगा कि पहले अमेरिका तेहरान की शर्तों को पूरा करना होगा। ये शर्तें हैं-
  • अमेरिका ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी खत्म करे
  • ईरान की अरबों डॉलर की जब्त संपत्तियों को जारी करे
  • ईरान को युद्ध में हुए नुकसान के लिए मुआवजे की व्यवस्था हो

जंग खत्म होने पर ही परमाणु प्रोग्राम पर बातचीत

अधिकारी ने अपना नाम गुप्त रखने की शर्त पर बताया कि ईरान चाहता है कि सबसे पहले युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए एक समझौता हो। उसके बाद परमाणु कार्यक्रम पर किसी समझौते के लिए बातचीत शुरू होगी। अधिकारी ने कहा कि मध्यस्थों से पता है कि ट्रंप इस युद्ध को समाप्त करने के लिए गंभीर हैं। हालांकि, ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने को लेकर मिले-जुले संकेत दिए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.