रूस के परमाणु हमले का खौफ, फ्रांस ने तैनात की परमाणु बमों से लैस 3 पनडुब्बियां

Updated on 24-03-2022 07:00 PM

पेरिस यूक्रेन पर रूसी हमले के 30 दिन गुजर जाने के बाद भी जीत नहीं मिलने पर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के परमाणु हमला करने का डर बढ़ता जा रहा है। रूसी सेना अपनी महाविनाशक हाइपरसोनिक मिसाइलों से लेकर कई जंगी घातक रॉकेट के जरिए यूक्रेन पर बमों की बारिश कर रही है लेकिन उसे कोई खास सफलता नहीं मिल रही है।

 इससे रूस के यूक्रेन की राजधानी कीव पर परमाणु हमला करने का डर सताने लगा है। इसी खतरे को देखते हुए अब नाटो सदस् फ्रांस ने कई दशक बाद परमाणु बम से लैस अपनी 3 पनडुब्बियों को समुद्र में उतार दिया है। फ्रांसीसी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक करीब 30 साल बाद ऐसा पहली बार हो रहा है जब फ्रांस ने अपनी 3 पनडुब्बियों को एकसाथ समुद्र में गश् के लिए उतारा है।

 इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भी यूक्रेन युद्ध को देखते हुए अपनी परमाणु सेना को अलर्ट कर दिया था और नाटो देशों को चेतावनी दी थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि फ्रांस की टेरियोंफ्लांट क्लास की परमाणु मिसाइलों से लैस 4 में से 2 पनडुब्बियां अपने ठिकाने से निकल चुकी हैं जो अटलांटिक महासागर में स्थायी तौर पर गश् लगाती रहती हैं।

परमाणु एक पनडुब्बी पहले से समुद्र में मौजूद है। करीब 30 साल पहले शीतयुद्ध के दौरान अंतिम बाद 3 पनडुब्बियों को एक साथ तैनात किया गया था। इस दौरान अमेरिका और सोवियत संघ के बीच मध्यम दूरी तक मार करने वाली मिसाइलों को लेकर गतिरोध पैदा हो गया था। रक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि फ्रांस के राष्ट्रपति के सीधे कमांड में आने वाली इन पनडुब्ियों को खतरे को देखते हुए तैनात किया गया है।

 परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये सबमरीन दुनिया में कहीं भी जा सकती हैं और महीनों तक पानी के अंदर ही छिपी रहती हैं। फ्रांसीसी सबमरीन के अंदर 16 परमाणु बम से लैस मिसाइलों को ले जाने की क्षमता होती है। ये परमाणु बम 150 किलोटन का होता है। इसकी मारक क्षमता 6000 से लेकर 8000 किमी तक होती है। इस बीच फ्रांसीसी सेना ने हवा से दागे जाने वाली परमाणु मिसाइल का भी सफल परीक्षण करके अपने इरादे साफ कर दिए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.