बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए परिवार का वातावरण महत्वपूर्ण : राज्यपाल श्री पटेल

Updated on 05-03-2022 05:10 PM

भोपाल। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कहा है कि बच्चों के स्वस्थ विकास के लिए परिवार का वातावरण बहुत महत्वपूर्ण है। माता-पिता के आपसी संबंधों का बच्चों के बाल मन पर बहुत गहरा असर पड़ता है। परिवार में बच्चों का स्वस्थ लालन-पालन कैसे हो, इस संबंध में बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा पहल की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पति-पत्नी के विवाद में बेकसूर बच्चे पीड़ित होते हैं। परिवार का वातावरण सुखद और स्वस्थ हो। समाज को भी इस पर विचार करना चाहिए।

राज्यपाल श्री पटेल राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ''नेशनल वर्कशॉप विथ स्टेट कमीशन्स फॉर प्रोटेक्शन ऑफ चाइल्ड राइट्स'' कार्यशाला का शुभारंभ कर संबोधित कर रहे थे। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री डॉ. मंजुपारा महेंद्रभाई भी मौजूद थे।

राज्यपाल श्री पटेल ने कहा है कि बच्चे राष्ट्र का भविष्य होते हैं। उनके समग्र विकास में पति-पत्नी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। परिवार के सदस्यों के व्यवहार और उनकी भाषा का बच्चों के कोमल मानस पर गहरा प्रभाव पड़ता है। माता-पिता की कलह और अलगाव से बेकसूर बच्चे सबसे अधिक प्रभावित होते हैं। उन्होंने कहा कि मज़बूत राष्ट्र के लिए पारिवारिक वातावरण का स्वस्थ और सुखद होना जरूरी है। आज़ादी का अमृत महोत्सव भारतीय संस्कृति के गौरव से युवाओं को परिचित कराने का अवसर है। आज़ादी के जब 100 साल पूरे होंगे, तब हमारा देश कैसा हो, इसके लिए हमें अभी से प्रयास करने होंगे। हमारे पूर्वजों द्वारा आजादी के लिए किए गए संघर्ष और त्याग से युवा पीढ़ी को परिचित कराने के प्रयास भी किए जाएँ।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. मंजुपारा महेंद्रभाई ने कहा कि संविधान में बिना किसी भेदभाव के बच्चों सहित सभी को समान अधिकार मिले हैं। साथ ही महिलाओं और बच्चों के समग्र विकास के लिए विशेष प्रावधान भी किए गए हैं। सरकार द्वारा इस दिशा में प्रभावी प्रयास आयोग के माध्यम से किए जा रहे हैं। देश के विभिन्न हिस्सों में बाल अधिकारों पर कार्यशाला की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि वे व्यवसायिक रूप से हृदय रोग विशेषज्ञ चिकित्सक हैं। देश की हृदय स्थली मध्यप्रदेश में पहली बार आए हैं। प्रदेशवासियों की आत्मीयता ने उन्हें बहुत प्रभावित किया है।

आयोग के अध्यक्ष प्रियंक कानूनगो ने स्वागत उद्बोधन में बताया कि बाल अधिकार और संरक्षण विषय पर स्वस्थ विचार-मंथन के लिए कार्यशाला की गई है। कोविड प्रकोप के दौरान माता-पिता अथवा इनमें से एक को खोने वाले करीब डेढ़ लाख बच्चों का लालन-पालन आयोग के संरक्षण में पारिवारिक वातावरण में हो रहा है। बच्चों को मादक पदार्थों से बचाने के लिए आयोग द्वारा मेडिकल स्टोर्स पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगवाने की पहल की गई है। सड़क पर रहने वाले बच्चों के लिए ''स्टेंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीज़र टू प्वाइंट जीरो'' में व्यवस्थाएँ बनाई गई हैं।

आयोग की सदस्य सचिव श्रीमती रूपाली बनर्जी ने आभार माना। कार्यशाला में 27 राज्यों के बाल आयोग के पदाधिकारी उपस्थित थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को मुख्यमंत्री निवास से ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ के तीसरे संस्करण को फ्लैग ऑफ किया। प्रदेश के समृद्ध व ऐतिहासिक पर्यटन गंतव्यों को देश-दुनिया…
 07 March 2026
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों के हित में गेहूं और उड़द खरीदी को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं की हैं। भारतीय किसान संघ के प्रतिनिधियों के साथ चर्चा के बाद सरकार…
 07 March 2026
भोपाल, एमपी में सेक्स रेश्यो यानी लिंगानुपात को सुधारने के लिए शिवराज सिंह चौहान ने साल 2007 में लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरु की थी। 'बेटियों को लखपति' बनाने के उद्देश्य से…
 07 March 2026
भोपाल, इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी पीने से 34 से ज्यादा जानें जा चुकी हैं। इसके बाद पूरे प्रदेश में पानी को लेकर सरकार से लेकर अफसर तक अलर्ट हुए…
 07 March 2026
भोपाल, उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के विरोध में आंदोलन की धमकी देने वाले उज्जैन उत्तर के बीजेपी विधायक अनिल जैन कालूहेडा को भोपाल तलब किया गया। शुक्रवार देर रात वे भोपाल…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल में पुलिस मुख्यालय के सामने गोमांस से भरे कंटेनर पकड़ाने के मामले में एसआईटी ने चालान पेश कर दिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के 56 दिन बाद गुरुवार को…
 07 March 2026
भोपाल, केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी सिलेंडर 60 रुपए महंगा कर दिया है। वहीं, 19 KG वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम में 115 रुपए का इजाफा किया गया है। बढ़ी हुई…
 07 March 2026
भोपाल, भोपाल के नरेला विधानसभा क्षेत्र की बिस्मिल्लाह कॉलोनी स्थित मस्जिद गरीब नवाज में ईरान के सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई की याद में जलसा-ए-शहादत कार्यक्रम आयोजित किया गया।…
 07 March 2026
भोपाल, ईरान के खिलाफ अमेरिका-इजराइल युद्ध के बीच दुबई से भोपाल लौटे मोहम्मद समी खान ने बताया कि वह पिछले दो वर्षों से दुबई में एमवीपी डिजाइन इंजीनियर के तौर पर…
Advt.