3 घंटे में खेली 1000 गेंदें, खूब उड़ाए चौके-छक्के, सूर्यकुमार यादव का मिशन कमबैक शुरू, किसकी जगह होगी टीम में वापसी?

Updated on 27-07-2026 03:36 PM
नई दिल्ली: भारतीय टी20 टीम की कप्तानी गंवाने और टीम से बाहर होने का झटका झेल चुके स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने हार नहीं मानी है। टीम इंडिया में दोबारा धमाकेदार वापसी करने के लिए सूर्या इन दिनों मैदान पर जी-तोड़ मेहनत कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे रनिंग करते और नेट्स में घंटों पसीना बहाते नजर आ रहे हैं। सूर्या जल्द से जल्द टीम इंडिया में फिर से वापसी करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।

3 घंटे में खेलीं 1000 गेंदें, X पर शेयर किया ट्रेनिंग का वीडियो

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में सूर्यकुमार यादव अपनी फिटनेस पर काम करते हुए रनिंग ट्रैक पर दौड़ लगाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वे नेट सेशन के दौरान अपनी पुरानी लय हासिल करने के लिए लगातार बड़े-बड़े शॉट्स जड़ते नजर आ रहे हैं। सूर्या को यूं ही नहीं मिस्टर 360 कहा जाता है। वह अपने लंबे हीटिंग के लिए जाने जाते हैं। जैसा वह इस वीडियो में करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में सूर्या चौके और छक्कों उड़ते दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सूर्या ने अपने कैप्शन में लिखा, 'रविवार काफी मजेदार रहा। एक क्विक रन लिया और करीब 3 घंटे तक बल्लेबाजी करते हुए 1000 गेंदे खेलीं। बहुत अच्छा महसूस हुआ।' सूर्या का यह पोस्ट साफ बयां करता है कि वे नेशनल टीम में वापसी की राह तलाशने के लिए किसी भी हद तक मेहनत करने को तैयार हैं।

कमबैक की राह पर मिस्टर 360, किसकी जगह हो सकती है वापसी

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरों से पहले भारतीय टी20 टीम में हुए बड़े बदलावों के तहत सूर्यकुमार यादव से कप्तानी वापस ले ली गई थी और उन्हें टीम से ड्रॉप भी कर दिया गया था। लगातार खराब फॉर्म और कप्तानी के दबाव से जूझने के बाद सूर्या अब अपनी बेसिक्स पर ध्यान दे रहे हैं। 3 घंटे में 1000 से ज्यादा गेंदें खेलना यह दिखाता है कि उनके अंदर भारत के लिए खेलने की भूख अभी खत्म नहीं हुई है।

सूर्या को बाहर करने के लिए टीम इंडिया को कोई फायदा तो नहीं हुआ, उलटा नुकसान हो गया। भारतीय टीम यूके दौरे पर एक भी टी20 मैच नहीं जीत सकी। आयरलैंड ने उन्हें 0-2 और इंग्लैंड ने 0-4 से हराया। ऐसे में कई खिलाड़ियों का खराब फॉर्म सूर्या के लिए एक मौका हो सकता है। अभिषेक शर्मा बल्ले से पूरी तरह से फ्लॉप नजर आ रहे हैं, वहीं श्रेयस अय्यर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सके हैं। ऐसे में इन दोनों खिलाड़ियों में से किसी एक की जगह सूर्या की वापसी हो सकती है। हालांकि सूर्या के लिए चीजें इतनी आसान नहीं होगी। भले ही अभिषेक शर्मा ने बल्ले से कुछ कमाल नहीं किया हो, लेकिन गेंदबाजी में उन्होंने कुछ हद से ठीक प्रदर्शन किया है। जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में उन्होंने तीन विकेट लिए थे और सूर्या के लिए सबसे नेगेटिव पॉइंट यही रहा है कि वह गेंदबाजी नहीं कर सकते।

अभिषेक शर्मा के पोस्ट पर सूर्या का कमेंट

हाल ही में लगातार फ्लॉप प्रदर्शन से मायूस होकर ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपनी निराशा जाहिर की थी। उस वक्त टीम से बाहर चल रहे सूर्यकुमार यादव ने एक सीनियर खिलाड़ी के तौर पर उनका हौसला बढ़ाया था। सूर्या ने अभिषेक के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा था, 'तुमने लगातार 2 साल देश को मुस्कुराने की कई वजहें दी हैं दोस्त। जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब तुमने भारत का सिर गर्व से ऊंचा किया। यह बस समय की बात है, तुम जैसे हो वैसे ही रहो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का सातवां दिन भारत के लिए शानदार रहा। बुधवार को मुरली श्रीशंकर ने पुरुषों की लंबी कूद में देश को सिल्वर मेडल दिलाया। वहीं, पैरा…
 30 July 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रहाणे ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'इंस्टाग्राम' पर एक भावुक वीडियो…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के सातवें दिन भारतीय पैरा एथलीट्स का प्रदर्शन शानदार रहा। 100 मीटर टी47 स्पर्धा में दिलीप महादु गावित ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में 100 मीटर टी47 फाइनल स्पर्धा में भारत की झोली में दो मेडल आए। दिलीप महादु ने देश को गोल्ड मेडल दिलाया, जबकि मोहम्मद बासिल…
 30 July 2026
नई दिल्ली: हॉकी विश्व कप 2026 की शुरुआत 15 अगस्त से हो रही है। बेल्जियम और नीदरलैंड की मेजबानी में होने वाले टूर्नामेंट में भारतीय टीम भी दावेदारी पेश करेगी।…
 30 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम के बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर कुलदीप यादव को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। 194 वनडे विकेट…
 30 July 2026
नई दिल्ली: खिलाड़ी भले ही अलग-अलग खेलों के हों लेकिन जब दिग्गज मैदान को अलविदा कहते हैं तो खेल जगत में एक सन्नाटा छा जाता है। कुछ ऐसा ही भावुक…
 30 July 2026
टीम इंडिया के अनुभवी और भरोसेमंद बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक बेहद भावुक वीडियो…
 28 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट बोर्ड की ओर से आज यानी 28 जुलाई को श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन…
Advt.