मप्र के 420 कालेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा होगी आफलाइन

Updated on 01-03-2022 09:14 PM

भोपाल मध्यप्रदेश के कुल 420 कालेजों के विद्यार्थियों की परीक्षा आफलाइन कराने की तैयारी प्रारंभ हो चुकी है। नियमित और निजी कॉलेजों के करीब एक लाख विद्यार्थियों की परीक्षा अगले महीने अप्रैल में होने जा रही है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय (बीयू) में यूजी के विभिन्न पाठयक्रमों विद्यार्थियों ने फार्म भरना शुरू कर दिए हैं।

बीयू की परीक्षाएं अप्रैल में होंगी। बीयू में बीए, बीएससी, बीकाम, बीएसी होम साइंस, बीए मैनेजमेंट, बीबीए, बीसीए और बीकाम आनर्स के द्वितीय वर्ष और अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को सात मार्च तक परीक्षा फार्म भरना होगा। इसके बाद आठ से 15 मार्च तक 300 रुपये लेट फीस के साथ आवेदन जमा किए जा सकेंगे। इस बार स्नातक की डिग्री लेने के लिए प्रथम वर्ष में प्रवेश लिए हैं। प्राचार्यों ने उनका डाटा बीयू भेजकर नामांकन करा लिया है। इसमें आठ हजार विद्यार्थियों ने प्राइवेट परीक्षाओं में बैठने के लिए नामांकन कराया है।

बीयू को पिछले दो वर्ष के मुकाबले वर्तमान सत्र 2021-22 में ज्यादा प्रवेश प्रथम वर्ष में मिले हैं। प्रथम वर्ष में प्रवेशरत एक लाख विद्यार्थियों का नामांकन प्राचार्यों द्वारा कराया गया है। इसमें 92 हजार नियमित विद्यार्थी शामिल हैं, जबकि प्राईवेट परीक्षओं में करीब आठ हजार विद्यार्थी शामिल होंगे। नामांकन आंकड़ा बढ़ाने के लिए बीयू ने नामांकन की तिथि को 15 अप्रैल तक के लिए समय दिया है। इसमें और इजाफा हो सकता है। उच्च शिक्षा विभाग ने वर्तमान सत्र में विद्यार्थियों का नामांकन करने की जिम्मेदारी प्राचार्यों को दी हैं, इसलिए नामांकन में तेजी से इजाफा हुआ है, क्योंकि नामांकन नहीं करने की दशा में उन्हें विभागीय कार्रवाई से गुजरना होता है।

पिछले माह बीयू ने पीजी के प्रथम और तीसरे सेमेस्टर की आफलाइन परीक्षा कराया है। इसमें उड़नदस्तों को आठ विद्यार्थियों को नकल के साथ पकड़ा था। उनके प्रकरण बीयू के सामने प्रस्तुत किये गये हैं। बीयू प्रकरणों की तफ्तीश कर विद्यार्थियों पर उचित कार्रवाई करेगा। तीनों सत्रों में ज्यादा नकल प्रकरण दर्ज हो सकते हैं, इसलिए उड़नदस्तों को भी सख्ती करने के निर्देश दिए जाएंगे।  2019-20 सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी पहली बार आफलाइन परीक्षा देंगे। उन्होंने अपने पिछले दो सत्रों में ओपन बुक पद्धति से परीक्षा कराए थे।पिछले दो सालों से कोरोना संक्रमण के चलते प्रदेश के सभी विवि विभाग के आदेश पर ओपन बुक परीक्षा करा रहे थे। वर्तमान सत्र में विभाग ने सभी विवि से आफलाइन परीक्षा कराने के लिए कहा है। इसके चलते बीयू भी प्रथम से तीसरे वर्ष की सभी परीक्षाएं अप्रैल में आफलाइन लेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.