रेड कॉल सेंटर से सुरक्षित होगी हर डिलीवरी:30 दिन तक मां-बच्चे की डिजिटल निगरानी,

Updated on 15-04-2026 12:39 PM
जगदलपुर, जगदलपुर के महारानी अस्पताल में 'रेड (रीचिंग एवरी डिलिवरी) कॉल सेंटर' शुरू किया गया है। इससे जिले की हर गर्भवती महिला तक स्वास्थ्य सेवाओं की सीधी पहुंच होगी। इस व्यवस्था के तहत प्रसव से पहले और प्रसव के बाद 30 दिनों तक मां-नवजात शिशु की डिजिटल निगरानी की जाएगी। जिससे किसी भी संभावित समस्या का समय रहते समाधान किया जा सके।

इस कॉल सेंटर का उद्घाटन एक नवजात शिशु की मां के हाथों कराया गया। कॉल सेंटर के माध्यम से गर्भवती महिलाओं से सीधे संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षित और संस्थागत प्रसव के लिए प्रेरित किया जाएगा। नई व्यवस्था के तहत विशेष रूप से 7 से 9 महीने की गर्भवती महिलाओं, खासकर हाई रिस्क श्रेणी में आने वाली महिलाओं पर फोकस किया जाएगा।

कॉल सेंटर के प्रतिनिधि सप्ताह में एक से दो बार फोन के माध्यम से इन महिलाओं से संपर्क करेंगे, उनकी स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी लेंगे और आवश्यक परामर्श देंगे। साथ ही जरूरत पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर समय पर उपचार और सहायता सुनिश्चित की जाएगी।

30 दिनों तक मां और नवजात की सेहत पर नजर

प्रसव के बाद भी मां और शिशु के स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाएगी। जन्म के बाद के शुरुआती 30 दिनों तक नियमित फॉलो-अप के जरिए मां और नवजात की सेहत पर नजर रखी जाएगी। इस दौरान किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या या जटिलता सामने आने पर तत्काल चिकित्सकीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी।

“हरिक मांय, हरिक पिला” (खुश मां, खुश बच्चा) के तहत इस पहल का उद्देश्य जिले की हर गर्भवती महिला तक पहुंच बनाना है। स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक तकनीक के इस समन्वय से बस्तर में मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी प्रसव असुरक्षित न रहे। हर मां और शिशु को समय पर बेहतर देखभाल मिल सके।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
रायपुर। लंबे समय से नियमितीकरण का इंतजार कर रहे छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में लंबे समय से कार्यरत 3,630 कर्मचारियों को…
 05 September 2026
रायपुर।उफनती नदियों में फंसे लोगों और ग्रामीणों के सुरक्षित रेस्क्यू के कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहाँ प्रशासन, सेना और एसडीआरएफ (SDERF/SdRF) की टीमों ने जान जोखिम में डालकर…
 05 September 2026
रायपुर।डॉ. भीमराव ओपन थिएटर खेल मैदान, घंटाघर कोरबा में सर्व यादव समाज द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित भव्य शोभायात्रा एवं रैली में मुख्य अतिथि के तौर पर…
 05 September 2026
रायपुर।वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में वन्यजीवों की सुरक्षा और अवैध शिकार पर रोक लगाने के लिए वन विभाग द्वारा लगातार कार्रवाई की जा…
 05 September 2026
रायपुर।प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में अधोसंरचना विकास को नई गति मिल रही है। इसी क्रम में रायगढ़…
 05 September 2026
जशपुरनगर। राज्य स्तरीय जनसंपर्क अधिकारियों एवं सोशल मीडिया समन्वयकों की समीक्षा बैठक का आयोजन रायपुर में किया गया। बैठक में विभिन्न जिलों से आए सोशल मीडिया समन्वयकों को सोशल मीडिया…
 05 September 2026
सूरजपुर। जल संरक्षण के क्षेत्र में सूरजपुर जिले ने राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देश में चौथा स्थान और छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जल…
 05 September 2026
उत्तर बस्तर कांकेर। जिले के दुर्गूकोंदल विकासखंड के ग्राम सोनपाल के पास से बहने वाले नाले में पुल नहीं होने के कारण बरसात के मौसम में ग्रामीणों को होने वाली…
 05 September 2026
सूरजपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर 5 सितंबर 2026 को रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में सूरजपुर जिले के दो शिक्षकों को राज्यपाल पुरस्कार से…
Advt.