विमान हादसे के 18 घंटे बाद भी मलबे में नहीं मिला कोई जीवित शख्स, जिनपिंग ने दिया जांच का आदेश

Updated on 22-03-2022 08:01 PM

बीजिंग चीन ईस्टर्न प्लेन हादसे के करीब 18 घंटे बाद भी मलबे में कोई जीवित नहीं मिला है। 132 लोगों को लेकर जा रहा विमान सोमवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। यह देश में लगभग एक दशक में हुए सबसे भीषण आपदाओं में से एक है। विमान का मलबा घटनास्थल पर मिला, लेकिन अब तक इसमें सवार किसी भी व्यक्ति के जीवित बचने का पता नहीं चला है। मंगलवार को भी तलाश अभियान जारी है।

विमान दक्षिणी प्रांत गुआंगशी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था और हादसे के कारण पहाड़ी इलाके में आग लग गई थी। 'बोइंग 737-800' विमान कुनमिंग से गुआनझो जाते समय गुआंगशी क्षेत्र में वुझो शहर के पास हादसे का शिकार हो गया था। चीन के नागरिक उड्डयन प्रशासन ने बताया कि विमान में 123 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य सवार थे।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने व्यापक बचाव अभियान चलाने और नागरिक उड्डयन सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ-साथ हादसे की पूर्ण जांच करने का आदेश दिया है। वहीं, चीन की तीन सबसे बड़ी विमानन कंपनियों में शामिल 'चाइना ईस्टर्न एयरलाइन' ने हादसे के बाद अपने सभी बोईंग 737-800 विमानों की उड़ानें रद्द कर दी हैं। 'चाइना ईस्टर्न एयरलाइन' ने अपनी वेबसाइट का रंग भी बदलकर काला कर दिया है।

बोइंग 737 मैक्स विमान बोइंग 737-800 का अपग्रेडेड वर्जन है और दोनों 737 सीरीज के हैं। अमेरिका स्थित विमान निर्माता बोइंग ने इस मामले पर बयान नहीं दिया है। अक्टूबर 2018 और मार्च 2019 के बीच छह महीने के दौरान दो बोइंग 737 मैक्स विमान दुर्घटनाओं में शामिल थे, जिसमें कुल 346 लोग मारे गए थे। इन दो दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने मार्च 2019 में भारत में बोइंग 737 मैक्स विमानों पर प्रतिबंध लगा दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.