एवलिन शर्मा आई ट्रोलर्स के निशाने पर

Updated on 21-03-2022 06:50 PM

मुंबई।  बालीवुड अभिनेत्री एवलिन शर्मा अपनी बेबी को ब्रेस्ट फीडिंग कराते हुए एक बेहद प्यारी फोटो शेयर की हैं। इस फोटो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स उन पर भड़क गए हैं और उन्हें बुरा भला कहते हुए उनकी पोस्ट पर लगातार कॉमेंट कर रहे हैं।  फोटो को देखकर कुछ यूजर्स उन पर दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं तो, वहीं एक्ट्रेस के चाहने वाले उन्हें सुपर मॉम कह कर बुला रहे हैं।

मालूम हो कि पिछले साल नवंबर 2021 में एवलिन शर्मा एक प्यारी सी बच्ची की मां बनी थीं। उन्होंने बेटी एवा का अपने पति तुशान भिंडी के साथ स्वागत किया था। अब उनकी बेबी पांच महीने की हो गई है। बता दें कि जब से एवलिन अपनी बेटी को जन्म दी वह तबसे से, इंस्टाग्राम पर एवलिन की हर दूसरी पोस्ट में उनकी बेटी होती है।

ये पहली बार नहीं है कि एवलिन शर्मा ने अपनी बेबी को ब्रेस्ट फीड कराते हुए फोटो शेयर की हैं। इससे पहले भी वह कई बार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फोटो शेयर कर चुकी हैं। एक्ट्रेस को अक्सर अपने प्रसंशकों के साथ अपनी जिंदगी के खुशनुमा पलों को शेयर करते हुए देखा जाता है।एवलिन शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेबी के संग नई फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखती हैं- “पूरा दिन, हर दिन।।ब्रेसबेस्टफोटो में आप एलविन को सोफे पर बैठे हुए देख सकते हैं। इस दौरान आप उनकी बेटी को भूरे रंग की ड्रेस पहने और एवलिन की गोदी में देख सकते हैं।

 इस फोटो को एलविन ने जैसे ही पोस्ट किया ठीक वैसे ही सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ट्रोल करते हुए अजीबोगरीब नसीहते देते हुए दिख रहे हैं। एलविन की फोटो देखकर उनके चाहने वाले उनकी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ यूजर्स उन पर दिखावा करने का आरोप लगा रहे हैं। बता दें कि एलविन की इस पोस्ट पर अभी तक  एक लाख 24 हजार से ज्यादा लोगों ने प्रतिक्रिया दी है। एवलिन शर्मा के पोस्ट पर एक नाराज यूजर ने लिखा, “यह बकवास बंद करो, लाखों मांओं ने ऐसा किया लेकिन उन्होंने कभी इस तरह दिखावा नहीं किया, जैसे आप कर रही हैं।एक अन्य ने उन्हें यह कहते हुए ट्रोल किया, “ये भी कोई खुले आम करने की चीज है?” एक तीसरे यूजर ने उन्हें, “बेशर्म महिलाकहते हुए ट्रोल किया है।

 

 हालांकि एक्ट्रेस को सपोर्ट करते हुए कई लोगों ने उन्हें सुपर मॉम कहा है। इसके साथ ही फैन्स उन्हें खुले में स्तानपान कराने की सराहना कर रहे हैं। काम की बात करें तो एवलिन को आखिरी बार फिल्मएक्स रे: इनर इमेजमें देखा गया था, जहां उन्होंनेजिगलियागाने में विशेष भूमिका निभाई थी।

 वह रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्मये जवानी है दीवानीसे फेमस हुई थीं। रोमांटिक ड्रामा में, एवलिन ने लारा खन्ना की भूमिका निभाई थी, जो बनी (रणबीर कपूर) से हर वक्त फ्लर्ट करती हैं। बता दें कि एवलिन शर्मा आजकल मदरहुड फेज को एन्जॉय कर रही हैं और अपनी न्यू बोर्न बेबी संग खुशनुमा पल बिता रही हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.