यूक्रेन से भारतीयों की निकासी का विस चुनावों में सकारात्मक असर होगा:शाह

Updated on 06-03-2022 08:07 PM

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दावा किया कि भारत सरकार जनवरी से ही यूक्रेन की स्थिति पर नजर रखे हुए थी और युद्धग्रस्त देश से भारतीयों की सफल निकासी का विधानसभा चुनावों में सकारात्मक असर होगा। भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि उनकी पार्टी उत्तर प्रदेश समेत चार चुनावी राज्यों में सत्ता में आएगी और पंजाब में जबरदस्त बढ़त हासिल करेगी।

  उत्तर प्रदेश में भाजपा सत्ता में है। यूक्रेन संकट से निपटने खासकर छात्रों की वहां से निकासी को लेकर सरकार के कदम का चुनावों पर क्या असर पड़ सकता है, इस बारे में पूछे जाने पर शाह ने कहा कि इसका सकारात्मक असर होगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने 15 फरवरी को ही यूक्रेन में रह रहे भारतीयों के लिए परामर्श जारी कर दिया था। ज्ञात हो कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन में सैन्य कार्रवाई शुरू कर दी थी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि सरकार यूक्रेन की स्थिति पर जनवरी महीने से ही नजर रखे हुए है।

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मुद्दे पर पूरी तत्परता से काम कर रहे हैं। शाह ने कहा, ‘‘तेरह हजार से अधिक नागरिक भारत पहुंच चुके हैं और अभी कई विमान भारतीयों को लेकर आने वाले हैं। इसका चुनावों के साथ ही जनता पर भी सकारात्मक असर हुआ है।’’ सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों को वापस लाने के लिए ‘‘ऑपरेशन गंगा’’ चलाया है। शाह ने कहा, ‘‘सरकार ने रूसी बोलने वाले दलों को यूक्रेन से सटे देशों में तैनात किया है और एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है।

 हम चार मार्च तक 16,000 नागरिकों को सुरक्षित वापस लाने में सफल रहे हैं।’’ उल्लेखनीय है कि सरकार ने यूक्रेन में फंसे भारतीय छात्रों से कहा था कि वह किसी भी तरह यूक्रेन की सीमा से लगे देशों में पहुंचने की कोशिश करें। सरकार रोमानिया, हंगरी, स्लोवाकिया और पोलैंड से भारतीय नागरिकों को हवाई मार्ग से स्वदेश ला रही है। उत्तर प्रदेश में सात चरणों के चुनाव के तहत सात मार्च को आखिरी चरण का मतदान होना है। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी 10 मार्च को मतगणना होनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.