एल्‍व‍िश यादव ने मारपीट कांड के बीच मैक्‍सटर्न को ट्रांसफर किए थे 1 लाख रुपये, चौंका देगा खुलासा!

Updated on 03-02-2026 01:49 PM
टीवी के नए रियलिटी शो 'द 50' में रविवार को प्रीमियर एपिसोड से ही लड़ाई-झगड़ों का दौर शुरू हो गया है। पहले ही एपिसोड में वंशज सिंह का एविक्‍शन हो गया। उसके बाद रजत दलाल ने दिग्‍व‍िजय राठी को थप्‍पड़ मार दिया है। करण पटेल अलग बौखलाए हुए हैं। 50 कंटेस्‍टेंट्स की इस भीड़ में कुछ पुराने विवाद भी उभरकर सामने आ रहे हैं। इसी कड़ी में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सागर ठाकुर उर्फ मैक्सटर्न के एल्‍व‍िश यादव के साथ अपने विवाद को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। शो में साथी कंटेस्‍टेंट प्रिंस नरूला के साथ बातचीत में मैक्‍सटर्न ने 2024 में 'बिग बॉस OTT 2' के विनर एल्विश यादव के साथ हुए झगड़े की कहानी का वो पहलू शेयर किया है, जिससे अब तक दुनिया अंजान थी। मैक्सटर्न ने एल्विश पर उन्हें बुली करने और बिना इजाजत अकांउट में 1 लाख रुपये जमा करने के आरोप भी लगाए हैं।

इससे पहले कि हम आगे बढ़े, आपको 2024 का वो किस्‍सा याद दिलाते हैं। इस मामले में एल्विश यादव पर FIR भी हुई थी। एल्‍व‍िश पर आरोप लगा कि उन्‍होंने कथित तौर पर अपने दोस्तों के साथ कंटेंट क्रिएटर मैक्सटर्न को पीटा है। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। पुलिस में मामला दर्ज हुआ तो एल्‍व‍िश ने इस पर सफाई दी। कहा कि मैक्सटर्न ने उन्हें और उनके माता-पिता को जिंदा जलाने की धमकी दी थी। यह भी कहा कि मैक्सटर्न फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए ऐसे घट‍िया आरोप लगा रहा है।

रजत दलाल ने करवाई थी एल्‍व‍िश और मैक्‍सटर्न में सुलह

एल्‍व‍िश यादव के साथ ही मैक्‍सटर्न ने भी तब कई वीडियोज बनाकर शेयर किए। इस कारण सोशल मीडिया पर खूब हाय-तौबा मची। बाद में रजत दलाल ने बीच-बचाव किया और दोनों के बीच मामला सुलझाया। सुलह हुई तो एल्‍व‍िश यादव ने कहा कि यह सब एक गलतफहमी की वजह से हुआ था। खैर, अब करीब दो साल बाद मैक्सटर्न 'द 50' में हैं।

'एल्‍व‍िश ने कहा बैंक अकाउंट चेक करो, उसमें 1 लाख रुपये थे'

प्रिंस नरूला से बात करते हुए मैक्‍सटर्न ने कहा, 'एक बात जो कहीं भी पब्लिक नहीं हुई, वह यह थी कि एल्विश ने मुझसे अपना बैंक अकाउंट चेक करने को कहा। मैं पूरे समय ऑफलाइन था। जब मैंने चेक किया तो देखा कि उसने मेरे अकाउंट में 1 लाख रुपये भेजे थे। मुझे उस पैसे के बारे में कोई अंदाजा नहीं था। पैसा क्यों जमा किया गया था, मैं यह भी नहीं जानता था। जब हमने बात की, तो उसने कहा कि चलो साथ में काम करते हैं। उस समय, मेरी मानसिक हालत ठीक नहीं थी। मैं बहुत अकेला था। जब उसने मुझे दोस्ती का ऑफर दिया, तो मैं थोड़ा इमोशनल हो गया। मैंने उसे उसकी पुरानी पर्सनैलिटी के आधार पर जज किया, जहां वह अपने दोस्तों के साथ बहुत अच्छा था।'

एल्‍व‍िश ने मैक्‍सटर्न को दिया म्‍यूजिक वीडियो का ऑफर

मैक्‍सटर्न ने आगे कहा, 'उसने यह भी झूठ बोला कि मैंने उसकी मां को धमकी दी थी। मैं अनजान लोगों को तब गाली देता हूं जब वे हद पार करते हैं। फिर उसने मुझे एक म्यूजिक वीडियो के बारे में बताया जो पहले ही शूट हो चुका था और विवाद से कुछ दिन पहले रिलीज होना था, लेकिन फिर उसमें देरी हो गई। म्यूजिक वीडियो के पीछे का मकसद उस नफरत को कम करना था जो उसे मिल रही थी।'

एल्‍व‍िश ने म्‍यूजिक वीडियो में जुड़वाया थप्‍पड़ का सीन

मैक्‍सटर्न ने म्‍यूजिक वीडियो शूट का भी किस्‍सा शेयर किया। बताया, 'अगले दिन, उसने मुझे म्यूजिक वीडियो शूट करने की लोकेशन दी, और उसने एक सीन जोड़ा जिसमें उसने मुझे थप्पड़ मारा। मुझे हैरानी हुई कि वह यह सीन क्यों जुड़वा रहा है, लेकिन मैंने सोचा कि ऐसा इसलिए है क्योंकि हम आर्टिस्ट हैं और फिल्मों में अक्सर फाइट सीन होते हैं, इसलिए मैंने इस बारे में ज्यादा नहीं सोचा। मैं तीन दिनों से सोया नहीं था। म्यूजिक वीडियो रिलीज होने के बाद, मीम पेजों पर बहुत सारे नेगेटिव मीम्स आने लगे, और मुझे पता है कि जब एक ही तरह के बहुत सारे मीम्स आते हैं, तो वे बनाए जाते हैं। पहली बार मुझे बुरा लगा और मैंने सोचा कि अगर मैं लोगों को बताऊं कि मेरे साथ क्या हुआ, तो कोई विश्वास नहीं करेगा।'

क्‍या फंसाने के लिए थे वो 1 लाख रुपये?

मैक्‍सटर्न ने आगे उन पैसों का जिक्र करते हुए कहा, 'मुझे समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। फिर लक्ष्य (एल्विश का दोस्त और मैनेजर) ने फोन करके जमा किए गए 1 लाख रुपये वापस करने को कहा। जब मैंने पूछा कि यह क्यों भेजा था, तो उसने कुछ नहीं कहा। मैंने पैसे वापस कर दिए। मुझे अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि वह पैसा क्यों भेजा गया था? क्या यह मुझे फंसाने के लिए था, या क्या? मुझे नहीं पता। मैं इस बारे में लक्ष्य से बात करूंगा।'

एल्‍व‍िश से प्रिंस नरूला का भी रहा है विवाद, अब दी सलाह

यहां दिलचस्‍प बात यह है कि मैक्‍सटर्न ने यह सारी बातें प्रिंस नरूला के साथ शेयर की हैं, जिनका खुद एल्‍व‍िश यादव के साथ पुराना विवाद रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों और उनके फैंस के बीच अक्‍सर कहासुनी होती रहती है। इसकी शुरुआत पिछले साल रोडीज में एल्विश यादव से लड़ाई हुई थी। प्रिंस ने 'द 50' में मैक्‍सटर्न की बातें सुनकर कहा, 'आपको सोशल मीडिया का इस्तेमाल बहुत समझदारी से करना चाहिए। मैंने भी गलती की जब मैं लड़ाई में पड़ गया। मैंने इसे सोशल मीडिया पर घसीटा, क्योंकि मैं दिखाना चाहता था कि वह क्या करता है। मैं रील और रियल के बीच का अंतर दिखाना चाहता था।'

'द 50' में लक्ष्‍य कौश‍िक से बात करेंगे मैक्‍सटर्न?

वैसे, एक मजेदार बात यह है कि मैक्‍सटर्न ने एल्‍व‍िश यादव संग विवाद में जिस लक्ष्य कौशिक का जिक्र किया है, वह भी इस रियलिटी शो का हिस्‍सा हैं। बहुत संभव है कि आने वाले एपिसोड में मैक्सटर्न पिछली घटना को लेकर लक्ष्य से बात करेंगे। अब यह मामला सुलझता है, कुछ नए खुलासे होते हैं या फिर यहां से एक नई लड़ाई शुरू होती है, यह तो आने वाला वक्‍त ही बताएगा। जानकारी के लिए बता दें कि आप 'द 50' सोमवार से रविवार तक हर रात 10:30 बजे कलर्स टीवी पर और 'जियो हॉटस्‍टार' ऐप पर रात 9 बजे देख सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.