एलन मस्क ने मंगल ग्रह पर पहुंचने की तारीख फिर बदली

Updated on 22-03-2022 08:04 PM

वॉशिंगटन खगोलीय वैज्ञानिक पृथ्वी के अलावा दूसरे ग्रहों में जीवन की तलाश में सतत प्रयत्नशील है। कई साल पहले ही चांद पर कदम रख चुके हैं और अब मंगल पर जाने की तैयारी कर रहे हैं। दुनिया के सबसे अमीर शख्स, टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक एलन मस्क का सपना सिर्फ मंगल पर कदम रखने का नहीं बल्कि 'लाल ग्रह' पर इंसानों की पूरी कॉलोनी बसाने का है।

एलन मस्क ने दावा किया था कि 2024 में मानव मंगल ग्रह पर कदम रखेगा लेकिन अब उन्होंने अपनी इस तारीख को थोड़ा आगे बढ़ा दिया है। एलन मस्क ने 2016 में मंगल ग्रह पर इंसानों का शहर बसाने का अपना प्लान दुनिया के सामने रखा था। उस वक्त मस्क ने भविष्यवाणी करते हुए कहा था कि 2024 तक एक क्रू मिशन मंगल ग्रह पर कदम रख सकता है।

इसके बाद मस्क की कंपनी स्पेसएक्स ने मंगल ग्रह पर जाने के लिए रॉकेट निर्माण के कई प्रयास किए लेकिन लग नहीं रहा कि मस्क की डेटलाइन तक यह काम पूरा हो पाएगा। खुद मस्क ने बुधवार को ट्विटर पर एक यूजर को जवाब देते हुए इसका खुलासा किया।

एलन मस्क के अनुसार इंसान कम से कम 2029 तक मंगल पर कदम रख पाएगा, यानी 1969 में चांद पर पहली बार इंसान के पहुंचने के 60 साल बाद। मस्क ने दूसरी बार इंसान के मंगल पर पहुंचने की तारीख बदली है। दिसंबर 2020 तक उन्होंने इसके लिए 2026 का लक्ष्य रखा था। स्पेसएक्स नासा के लिए अंतरिक्ष यात्रियों को चांद और भविष्य में मंगल पर भेजने के लिए 'स्टारशिप' को डिजाइन कर रहा है।

स्टारशिप ने कई ऊंची उड़ानें तो भरी हैं लेकिन अभी तक यह अंतरिक्ष में जाने में कामयाब नहीं रहा है। एलन मस्क के बाद दुनिया के कई अमीर उद्योगपति अंतरिक्ष में दिलचस्पी दिखा चुके हैं। हालांकि इन्होंने स्पेस टूरिज्म के क्षेत्र में कदम रखा है और आम यात्रियों को 'अंतरिक्ष की सीमा' तक भेजा है। लेकिन एलन मस्क का इरादा सिर्फ अंतरिक्ष की सीमा तक पहुंचना नहीं है। वह स्पेस स्टेशन और उसके आगे मंगल तक पहुंचने का सपना देख रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.