भागलपुर में बम बनाने के दौरान ब्लास्ट कई घर उड़े अब तक 7 की मौत

Updated on 04-03-2022 07:16 PM

नई दिल्ली भागलपुर के तातारपुर थाना क्षेत्र के काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात करीब पौने 12 बजे एक घर के अंदर हुए बम धमाके ने तबाही मचा दी। कुल तीन घर इस धमाके में जमींदोज हो गए, वहीं एक महिला एक बच्चा समेत सात की मौत हो गई। 11 घायलों को रात एक बजे तक मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचाया जा चुका है। आसपास के कुछ और मकानों को भी नुकसान पहुंचा है।

पुलिस ने संकेत दिया है कि बम बनाने के दौरान यह धमाका हुआ। एसएसपी बाबू राम ने बताया कि प्रारंभिक जांच में बम बनाते समय धमाका होने की बात सामने आई है। बताया गया कि रात 11.35 बजे मोहल्ले में एक घर में धमाका हुआ। इस मकान में शीला देवी और लीला देवी रहती थी। दोनों गोतनी हैं। धमाके की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि आसपास के दो और मकान जमींदोज हो गए।

इसके अलावा कुछ और घरों को भी नुकसान पहुंचा है। मकान के टुकड़े आधा किलोमीटर दूर तक उड़े। धमाका शांत होने के बाद लोगों की भीड़ जुटी और खोजबीन शुरू हुई। शीला देवी, गणेश कुमार और एक छह माह के बच्चे की लाश मलबे से कुछ ही देर बाद निकाल ली गई। आधा दर्जन घायलों को भी एक-एक कर अस्पताल ले जाया गय। एक बजे करीब जेसीबी मंगाई गई और मलबा हटाने का काम शुरू किया गया। अंदर और कितने लोग थे, यह मलबा हटने के बाद पूरी तरह साफ हो पाएगा।

 घटनास्थल पर डीआईजी, एसएसपी, डीएम समेत कई वरीय अधिकारी पहुंचे। धमाके की वजह से बिजली के पोल-तार भी बिखर गए। अंधेरा होने के कारण राहत कार्य में दिक्कत रही थी। धमाके को लेकर एसएसपी का कहना है कि घटना का कारण संभवतः पटाखा मैटेरियल विस्फोट है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके अनुसार पीड़ित परिवारों में से एक परिवार पटाखा बनाने का काम करता था। जिसके घर में पहले भी विस्फोट की घटना हो चुकी है। उसी घर में विस्फोटक पदार्थ से विस्फोट होने की संभावना है। बम डिस्पोजल टीम तथा एफएसएल टीम के निरीक्षण के बाद स्थिति कुछ और स्पष्ट हो सकेगी।

काजवलीचक मोहल्ले में गुरुवार रात हुए बम विस्फोट से शहरी इलाका थर्रा गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि तातारपुर चौक और घंटाघर के आसपास तक लोग घर से बाहर निकल आए। घटना के एक घंटे के बाद तक बारूद की गंध पूरे शहरी इलाके में फैलती रही। तातारपुर चौक के पास दोनों ओर के घरों की महिलाएं बच्चे बाहर निकल आए। महिला आफरीन, शमीमा आदि ने बताया कि आवाज इतनी तीव्र थी कि खिड़कियां खटखटाने लगीं। ऐसा लगा किसी ने खिड़कियां खटखटाई हैं। हमलोग घर से बाहर आए तो देखा आसपास के लोग भी बाहर निकल आए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.