क्या पीएम मोदी इजरायल-ईरान युद्ध का समर्थन करते हैं? कांग्रेस ने प्रधानमंत्री से क्यों पूछा ये सवाल?

Updated on 28-02-2026 04:59 PM
नई दिल्ली: इजरायल और ईरान के बीच जारी भीषण जंग के बीच कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उनके इजरायल दौरे पर सवाल खड़े किए हैं। बता दें कि पीएम मोदी के ईरान पर हमले के दो दिन पहले ही इजरायल का दौरा किया है। इस दौरे पर उनका न सिर्फ भव्य स्वागत किया गया। बल्कि, उन्होंने इजरायली संसद को संबोधित भी किया। पीएम मोदी के इस दौरे पर ही कांग्रेस ने निशाना साधा है।

पीएम के लौटने के बाद हुआ हमला

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी के मित्र बेंजामिन नेतन्याहू ने अब भारत के पुराने मित्र ईरान पर हमला बोला है। यह मोदी के लौटने के बमुश्किल दो दिन बाद हुआ है। रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के बारे में इतनी बड़ी-बड़ी बातें करने के बाद, मोदी ने अपने इजरायल दौरे का इस्तेमाल इजरायल और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए क्यों नहीं किया? क्या वह (पीएम मोदी) इस युद्ध का समर्थन करते हैं?

मिडिल ईस्ट में एयर स्पेस बंद

बता दें कि ईरान और इजरायल के बीच इस समय भीषण युद्ध चल रहा है। इस युद्ध के दौरान मिडिल ईस्ट के 7 देश चपेट भी इसकी चपेट में आ गए हैं। कतर से लेकर यूएई और बहरीन तक ईरान अमेरिका के सैन्य ठिकानों पर अंधाधुंध मिसाइलें बरसा रहा है। ऐसे में इन सभी देशों का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। इजरायल के हमले के बाद ईरान की तरफ से बयान आया है कि जंग जरूर इजरायल ने शुरू की है, लेकिन इसे खत्म ईरान ही करेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
 06 March 2026
वायु सेना ने गुरुवार देर रात 1 बजकर 9 मिनट पर क्रैश की पुष्टि की थी। शुक्रवार सुबह 9.14 पर एक और X पोस्ट में दोनों पायलट की मौत की…
 06 March 2026
नई दिल्ली, दिल्ली में चल रहे रायसीना डायलॉग 2026 में शुक्रवार को ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादेह भी शामिल हुए। उन्होंने कहा- तेहरान के पास अमेरिकी-इजराइली हमले के खिलाफ…
 05 March 2026
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद बनने को लेकर जबर्दस्त सियासी बयानबाजी हो रही है। तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार के इस्तीफे और राजनीतिक घटनाक्रम पर तीखा हमला…
 05 March 2026
अहमदाबाद: अहमदाबाद में एक गैर-कानूनी क्रिकेट बेटिंग और एक बड़े स्टॉक मार्केट रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। यहां मात्र 10 से 12 हजार रुपये कमाने वाले एक रैपिडो ड्राइवर के अकाउंट…
 05 March 2026
पटना: राज्यसभा के चुनाव से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) अपने उम्मीदवार के लिए बैटिंग करने से क्यों पीछे हटी? वह भी तब जब लोजपा (आर) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान आज…
Advt.