'दो दीवाने शहर में' और 'अस्सी' की ओपनिंग डे पर ही निकली हवा, 'ओ रोमियो' के आगे 'तू या मैं' फुस्स

Updated on 21-02-2026 12:52 PM
मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की स्टारर 'दो दीवाने शहर में' इस शुक्रवार, 20 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज हुई। इसके साथ ही अनुभव सिन्हा की तापसी पन्नू स्टारर 'अस्सी' ने भी बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दी। जबकि इन दो फिल्मों से पहले थिएटर्स में 'बॉर्डर 2', 'मर्दानी 3' और 'ओ रोमियो' जैसी फिल्में चल रही हैं। इनके बीच मृणाल ठाकुर-सिद्धांत की 'इम्परफेक्ट लव स्टोरी' और तापसी की 'अस्सी' से काफी उम्मीदें हैं, पर ये उम्मीदें ओपनिंग डे पर ही धाराशायी होती नजर आईं। जहां 'अस्सी' एक करोड़ की ओपनिंग कर पाई, वहीं 'दो दीवाने शहर में' की पहले दिन की कमाई डेढ़ करोड़ भी नहीं रही।

'दो दीवाने शहर में' की कहानी

'दो दीवाने शहर में' फिल्म को जी स्टूडियोज और भंसाली प्रोडक्शन्स ने प्रोड्यूस किया है। कहानी दो ऐसे लोगों की है, जो अपनी कमियों, इनसिक्योरिटी और कॉर्पोरेट कल्चर के बढ़ते दबाव के बीच सच्चे प्यार और खुद को स्वीकारने की कोशिश करते दिखते हैं। फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद किया गया था, पर रिलीज होने पर फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है।

'दो दीवाने शहर में' कलेक्शन डे 1

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, 'दो दीवाने शहर में' फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.25 करोड़ रुपये की ओपनिंग की। सुबह के शोज में इसकी ऑक्यूपेंसी 55.77%, दोपहर के शोज में 8.48% और रात के शोज में बढ़कर 14.96 पहुंच गई।

'अस्सी' कलेक्शन डे 1, कहानी और कास्ट

वहीं, तापसी पन्नू की 'अस्सी' की बात करें, तो इसका तो और भी बुरा हाल रहा है। यह ओपनिंग डे पर सिर्फ 1 करोड़ रुपये ही कमा पाई। फिल्म एक कोर्टरूम ड्रामा है, जिसमें दिल दहला देने वाले रेप की कहानी दिखाई गई है। यह फिल्म एक महिला के साथ हुए रेप जैसे जघन्य अपराध के बहाने समाज की कड़वी सच्चाई को सामने लाती है। फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा कनि कुसरुति, मोहम्मद जीशान अय्यूब, मनोज पहवा, कुमुद मिश्रा और रेवती जैसे कलाकार हैं।

'ओ रोमियो' कलेक्शन डे 8

अब बात करते हैं शाहिद कपूर की 'ओ रोमियो' और शनाया कपूर की 'तू या मैं' के कलेक्शन की। इन दोनों फिल्मों का जॉनर भी रोमांटिक है और दोनों साथ में 13 फरवरी को रिलीज हुई थीं। 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की जोड़ी है, जिसे दर्शकों ने खूब प्यार दिया। वैलेंटाइन वीक में 'ओ रोमियो' को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला, पर इसके बाद से कमाई गिर रही है।

'ओ रोमियो' वर्ल्डवाइड कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, 'ओ रोमियो' ने दूसरे शुक्रवार 2.2 करोड़ रुपये कमाए, जो इसका अभी तक का सबसे कम कलेक्शन है। सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई 'ओ रोमियो' 2,968 शोज से 8वें दिन यानी शुक्रवार को बस 2.2 करोड़ ही कमा सकी। इसके बाद देशभर में इसका कुल कलेक्शन 49.35 करोड़ हो गया है, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 58.15 करोड़ है। वहीं, वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें, तो 'ओ रोमियो' ने 75.15 करोड़ कमा लिए हैं। इसमें विदेशी बाजार से हुई 17 करोड़ की कमाई भी शामिल है।

'ओ रोमियो' कोविड के बाद शाहिद की सबसे बड़े ओपनर

देखा जाए तो कोविड के बाद शाहिद कपूर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म 'ओ रोमियो' बनकर उभरी है, जिसने अपने पहले वीकेंड में 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। हालांकि, शाहिद की पिछली फिल्मों ने भी अच्छी ओपनिंग की थी। जहां 2024 में आई 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' ने ओपनिंग वीकेंड में 27.10 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, तो वहीं 'देवा' ने अपने पहले तीन दिनों में 19.15 करोड़ रुपये कमाए थे। 'ओ रोमियो' ने 13 फरवरी को रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर पहले तीन दिनों में करीब 30 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसे एक मजबूत संकेत माना जा रहा था, पर इसके बाद कमाई में लगातार गिरावट देखी गई। पहले सोमवार को कमाई घटकर 4.85 करोड़ रुपये रह गई और पूरे हफ्ते में यह लगातार गिरती रही।

क्या 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर पाएगी 'ओ रोमियो'?

अब 'ओ रोमियो' का आगे के दिनों में बॉक्स ऑफिस पर टिकना वीकडेज के ट्रेंड और 'वर्ड ऑफ माउथ' पर निर्भर करेगा। हालांकि, इसकी वर्ल्डवाइड कमाई 100 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच सकती है, लेकिन यह देखना बाकी है कि क्या भारत में इसका नेट कलेक्शन 100 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगा? यह फिल्म फिलहाल शाहिद कपूर की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में छठे स्थान पर है। अब तक केवल 'कबीर सिंह' और 'पद्मावत' ही 100 करोड़ रुपये और 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई हैं।

'तू या मैं' कलेक्शन डे 8

'तू या मैं' की बात करें, तो शनाया कपूर, आदर्श गौरव और पारुल गुलाटी स्टारर इस फिल्म की हालत भी बुरी है। 8 दिन में यह फिल्म 5 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पाई। इसने ओपनिंग ही 60 लाख रुपये के साथ की थी। सिर्फ दूसरे दिन ही इसकी कमाई 1.45 करोड़ रुपये रही थी और इसके बाद से तो लाखों में ही रही है। कभी 40 तो कभी 35 लाख रुपये। 8वें दिन तो 'तू या मैं' ने सिर्फ 20 लाख रुपये कमाए। इसके बाद देशभर में इसका कुल कलेक्शन 4.65 करोड़ रुपये ही हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.