Divyanka Tripathi ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म, शादी के 10 साल बाद बनीं मां, कहा- मेरे करण अर्जुन आ गए

Updated on 26-05-2026 01:16 PM
एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी मां बन गई हैं। उन्होंने दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया है और उनकी खुशी का ठिकाना नहीं है। दिव्यांका और पति विवेक दहिया ने एक जॉइंट सोशल मीडिया पोस्ट शेयर किया है, जिसमें फैंस को गुड न्यूज दी। दिव्यांका ने लिखा कि उनके करण अर्जुन आ गए हैं। उन्होंने फैंस से अपने और न्यू बॉर्न बेबीज के लिए ढेर सारी दुआएं मांगीं। दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया को शादी के 10 साल बाद यह खुशी नसीब हुई है और वह भगवान का शुक्रिया अदा करते नहीं थक रहे।

41 साल की उम्र में 2 बेटों की मां बनीं दिव्यांका त्रिपाठी

दिव्यांका त्रिपाठी को मां बनने का सुख 41 साल की उम्र में मिला है और अब उनकी सारी मुरादें पूरी हो चुकी हैं। दिव्यांका और विवेक ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें दो बेबी बॉयज के साथ लिखा था, 'हमने भगवान से खुशियां मांगीं, उन्होंने कहा- डबल लो और हमें दो जुड़वां बेटे हुए हैं।' दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने हाल ही मैटरनिटी फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की थीं, और कुछ हफ्ते पहले उनकी बेबी शावर सेरिमनी हुई थी।

'मेरे करण-अर्जुन आ गए'

इसके साथ कपल ने कैप्शन में लिखा, 'आखिरकार इंतजार खत्म हुआ। 'द बॉयज' आ गए हैं और जिंदगी पहले से कहीं ज़्यादा खूबसूरत लग रही है। मेरे करण अर्जुन आ गए। दिव (दिव्यांका) और मैं माता-पिता बनने के इस नए और अद्भुत अध्याय की शुरुआत कर रहे हैं, इसलिए हमें आप सभी के प्यार और आशीर्वाद की जरूरत है।'

फैंस और सेलेब्स ने दिव्यांका-विवेक को दी बधाइयां

दिव्यांका और विवेक दहिया के इस पोस्ट पर फैंस-सेलेब्स के काफी कमेंट्स आ रहे हैं, और वो कपल को खूब बधाई दे रहे हैं। सुरभि ज्योति और करिश्मा तन्ना ने भी कपल को ढेर सारी शुभकामनाएं दीं। वो भी जल्द मां बनने वाली हैं। वहीं, अंकिता लोखंडे, पूजा गौर, जेमी लीवर, आरती सिंह और अमित टंडन ने भी दिव्यांका और विवेक को बधाई दी।

दिव्यांका को होंगे जुड़वां बच्चे, लगाए जा रहे थे ऐसे कयास

मालूम हो कि सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी को लेकर काफी समय से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी। हालांकि, इस पर कपल ने रिएक्ट नहीं किया था, पर अब वो कयास सच साबित हुए हैं। वहीं, विवेक ने बताया कि दिव्यांका और दोनों बच्चे एकदम ठीक हैं और परिवार अभी खुशियों और जश्न के माहौल में डूबा हुआ है।

दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी पर ऐसा था विवेक दहिया का रिएक्शन

इससे पहले, IANS को दिए इंटरव्यू में विवेक दहिया ने बताया था कि जब उन्हें पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी की प्रेग्नेंसी के बारे में पता चला था, तो क्या रिएक्शन था। वह बोले थे, 'सच कहूं तो, मेरा पहला रिएक्शन एक्साइटमेंट वाला नहीं था। मैं वास्तव में घबराया हुआ और थोड़ा स्ट्रेस महसूस कर रहा था। जब दिव्यांका ने मुझे पहली बार यह खबर सुनाई, तो मुझे अचानक एहसास हुआ कि एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी शुरू होने वाली है। यह एहसास अगले कुछ दिनों में धीरे-धीरे समझ में आने लगा। फिर मुझे समझ आया कि यह एक प्रोसेस है, और हर व्यक्ति अलग तरह से रिएक्ट करता है। इसका मतलब यह नहीं था कि मैं खुश नहीं था क्योंकि, दिल से, यह वह चीज है जो दिव्यांका और मैं हमेशा से चाहते थे। यह एक खूबसूरत दौर है, लेकिन मुझे हमेशा याद रहेगा कि मेरी पहली प्रतिक्रिया घबराहट थी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
प्रसिद्ध आध्यात्मिक संत नीम करोली बाबा के शुरुआती जीवनी पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' अपनी कहानी में आस्था के दम पर रोज नया इतिहास रच रही है। अमूमन जहां फिल्में…
 05 September 2026
'बिग बॉस 13' से शुरू हुआ हिमांशी खुराना और आसिम रियाज का रिश्ता लगातार चर्चा में बना हुआ है। हालांकि, ये रिश्ता बनने से अधिक टूटने को लेकर सुर्खियों में…
 05 September 2026
इमोशंस, प्यार और मन में छिपी भावनाओं को जताने के लिए फिल्मों से अधिक खूबसूरत जरिया शायद कोई नहीं। बारिश को अक्सर रोमांस, मिठास और सुकून के साथ लोग जोड़ते…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' की शुरुआत में महज अब एक दिन बचा है और शो के कंटेस्टेंट्स से लेकर इस घर के अंदर की झलकियां खूब चर्ता में है। सलमान खान…
 05 September 2026
'बिग बॉस 20' के शुरू होने से पहले ही शो में शामिल होने वाले कंट्स्टेंट्स को लेकर चर्चाएं तेज हैं। इसी बीच सितार वादक और कंपोजर भागीरथ भट्ट का नाम…
 04 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं से प्रेरित हिंदी फिल्म 'हनुमान अंश' को 11 सितंबर को दुनिया भर में प्रदर्शित किया जाएगा। प्रोडक्शन बैनर 'होम्बले फिल्म्स' ने…
 04 September 2026
धार्मिक फिल्म 'हनुमान अंश' ने इस वक्त सिनेमाघरों में खूब रंग बिखेरा है। नीम करोली बाबा की जीवनी पर बनाई गई ये फिल्म लोगों को काफी पसंद आ रही है।…
 04 September 2026
फिल्म ‘हनुमान अंश’ रिलीज के कई हफ्तों बाद भी दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाए हुए है। शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से आगे बढ़ने वाली इस फिल्म…
 04 September 2026
फिल्मी दुनिया में कई कलाकार ऐसे रहे हैं, जिन्होंने सामन्य परिवार से आते हुए भी मेहनत और संघर्ष के दम पर अलग पहचान बनाई। इन्हीं में एक नाम मोहन जोशी…
Advt.