दिशा पाटनी खूबसूरती के साथ ही फिटनेस के लिए भी हैं मश्हूर

Updated on 14-03-2022 08:37 PM

नई दिल्ली। एक्ट्रेस दिशा पाटनी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने फिटनेस के लिए भी जानी जाती हैं। एक्सरसाइज को लेकर वह काफी सीरियस हैं और टफ रूटीन फॉलो करती हैं। जिसकी कई झल्कियां वह अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने फिर ऐसा ही एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह किक बॉक्सिंग करती हुई नजर रही हैं। जिस पर उनके बॉयफ्रेंड और एक्टर टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट किया और उनकी हौसला अफजाई करते नजर आए।

  दिशा पाटनी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने किक बॉक्सिंग सेशन का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में दिशा इंटेंस वर्क आउट करती नजर रही हैं। सेशन के दौरान एक्ट्रेस व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक शॉर्ट्स पहने स्पोर्टी लुक में दिखाई दे रही हैं। वीडियो में दिशा के ट्रेनर ब्लू कलर का बॉक्सिंग बैग पकड़े हुए नजर रहे हैं, जिस पर हिट करने के लिए एक्ट्रेस फुर्ती के साथ दौड़कर आती हैं और उछलकर किक करती हैं।

बॉक्सिंग बैग पर एक्ट्रेस तीन बार पैर से मारती हैं और जमीन पर मजबूती के साथ वापसी करती हुई दिखाई देती हैं। इस कारनामे को करते हुए दिशा अपनी बॉडी का अच्छा खासा बैलेंस बनाते हुए नजर रही हैं। दिशा ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'ट्रिपल किक।' एक्ट्रेस का यह वीडिया सोशल मीडिया पर लगातार ट्रेंड कर रहा है।

दिशा के इस वीडियो पर कुछ ही देर में फैंस ने कमेंट्स लाइक्स की बौछार कर दी और उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। लेकिन इन सब में सबसे खास कमेंट टाइगर श्रॉफ का था। उन्होंने दिशा के इस एक्शन मोड को एप्रिशिएट किया और कमेंट करते हुए लिखा, 'क्लीन एएफ...' और फायर इमोजी भी बनाई। फिटनेस के मामले में दिशा मस्कुलर टाइगर को बराबर की टक्कर देती हैं। सोशल मीडिया पर दोनों के वर्क आउट वीडियोज लोगों को फिटनेस गोल देते नजर आते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.