दिशा परमार-राहुल वैद्य के घर क्या गूंजने वाली हैं किलकारियां?

Updated on 24-02-2022 06:33 PM

मुंबई। दिशा परमार और राहुल वैद्य के घर में क्या किलकारियां गूंजने वाली हैं? सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर जबरदस्त हंगामा मचा हुआ है। दोनों साथ में एक डिनर डेट के बाद स्पॉट किया गया, जिसके बाद ये चर्चाएं शुरू हो गईं कि क्या दिशा प्रेग्नेंट हैं? अब सोशल मीडिया पर सवालों की बौछारें शुरू हुईं तो दिशा परमार ने खुद इस मामले पर चुप्पी तोड़ी और इस खबर की सच्चाई से पर्दाफाश किया और साथ में एक बात से तौबा भी कर ली।

  दिशा परमार और राहुल वैद्य 17 फरवरी को डिनर डेट पर पहुंचे थे। यहां दोनों ने पैपराजी को निराश नहीं किया और पोज दिए। तस्वीरें वायरल हुईं तो लोगों ने दिशा की प्रेग्नेंसी के कयास लगाने शुरू कर दिए। ये कयास दिशा की ड्रेस को लेकर लगाए गए। इस दौरान दिशा ने ओवरसाइज्ड ऑरेंज शर्ट और जींस पहनी थी और राहुल ने ब्लैक टीशर्ट के साथ डेनिम में हैंडसम हंक लग रखे थे। दिशा को ओवरसाइज्ड शर्ट में लोग ये सोचने लगे कि अपना बेबी बंप छुपाने के लिए उन्होंने ढीले कपड़े पहने हैं।

सोशल मीडिया पर प्रेग्नेंसी को लेकर मचे जबरदस्त हंगामे के बाद दिशा परमार ने खुद इस मामले से पर्दा उठाया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लोगों के इस सवाल का जवाब देकर सच्चाई को बयां किया। उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर लिखा- ‘फिर कभी भी ओवरसाइज्ड शर्ट नहीं पहनूंगी। कॉल करने वालों और जानने का इंतजार कर रहे लोगों के लिएप्रेग्नेंट नहीं हूं।

दिशा परमार ने पिछले साल 16 जुलाई को राहुल वैद्य के साथ 7 फेरे लेकर अपनी जिंदगी की नई पारी शुरू की थी। बिग बॉस 14 में घर के अंदर से राहुल ने नेशनल टीवी पर दिशा को प्रपोज करके अपने प्यार का इजहार किया था। फिलहाल दिशा टीवी शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में नकुल मेहता के साथ प्रिया की भूमिका में नजर रही हैं। राहुल और दिशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अपनी जिंदगी के पलों को फैंस के साथ शेयर करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
 06 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई की मौत का जश्न मनाने वाली ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। हालांकि अब एक्ट्रेस का…
 06 March 2026
साउथ फिल्मों 'लेडी सुपरस्टार' कही जाने वालीं नयनतारा ने चेन्नई में करोड़ों का डुप्लेक्स खरीदा है, जिसकी चर्चा हो रही है। यह डुप्लेक्स उन्होंने चेन्नई के पोएस गार्डन एरिया में…
 05 March 2026
ईरानी एक्ट्रेस मंदाना करीमी कई साल से भारत में रह रही हैं और बॉलीवुड में काम कर रही हैं। हाल ही उन्होंने ईरान पर अमेरिका-इजरायल के हमले पर रिएक्ट किया…
 05 March 2026
'बिग बॉस 17' में नजर आए पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अनुराग डोभाल ने हाल ही एक पोस्ट में कुछ करीबी लोगों पर धोखा देने और टॉर्चर करने का…
 05 March 2026
'बालिका वधू' में आनंदी का किरदार निभाकर मशहूर हुईं अविका गौर हाल ही पति मिलिंद चंदवानी के साथ पपाराजी को पोज दे रही थीं, पर इस दौरान अचानक ही उनकी…
Advt.