अक्षय कुमार के साथ नजर आये धोनी

Updated on 24-02-2022 07:10 PM

 नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह अब अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आये हैं। धोनी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर छायी हुई है। इस तस्वीर को धोनी के बचपन के दोस्त सीमांत लोहानी ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। इस तस्वीर में धोनी नए हेयरस्टाइल के साथ दिख रहे हैं, और उनके बाल एकदम काले दिखाई दे रहे हैं। यह तस्वीर किसी विज्ञापन फिल्म की शूटिंग की बताई जा रही है।

 गौरतलब है कि कि अक्षय बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं और क्रिकेट के वह प्रशंसक रहे हैं। अक्षय फिल्म पटियाला हाउस में भी एक क्रिकेटर की भूमिका में नजर आये थे। उनकी इस तस्वीर को प्रशंसकों ने पसंद करते हुए लिखा, जर्सी नंबर 7 के साथ खिलाड़ी  नंबर वन।

वहीं धोनी आईपीएल के 15वें सत्र में चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी करेंगे। धोनी की कप्तानी में चेन्नई पांचवीं बार आईपीएल खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है पर आईपीएल के जरिये वह क्रिकेट के मैदान में जमे हुए हैं। सीएसके ने धोनी को 12 करोड़ रुपये में रीटेन किया  हैं।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
 06 March 2026
वाशिंगटन: लियोनेल मेसी की टीम इंटर मियामी ने मेजर लीग सॉकर का खिताब पहली बार अपने नाम किया। इस जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 06 March 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने गुरुवार को पुष्टि की है कि कैरेबियाई टीम को घर लौटाने के लिए एक चार्टर उड़ान की व्यवस्था कर दी गई है। अमेरिका और इजरायल…
 06 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में बीते गुरुवार को खेला गया। 250 से ज्यादा रन बनाने…
 05 March 2026
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल-2 खेला जाना है। यह मुकाबला मुंबई का ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा। इस मैच में जसप्रीत बुमराह एक…
 05 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज यानी 5 मार्च को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाला है। दोनों टीमों के बीच टक्कर के…
 05 March 2026
मुंबई: भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होगा। पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड की टीम ने फाइनल…
Advt.