MP में दहशत में नाइट शिफ्ट करने वाले डिलीवरी बॉय: भोपाल में मोबाइल छीना, जबलपुर में चाकू मारकर 800 रुपये लूटे

Updated on 31-05-2026 01:15 PM
 भोपाल। मध्य प्रदेश के दो बड़े शहरों भोपाल और जबलपुर में फूड डिलीवरी कर्मचारियों पर हमले और लूटपाट की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात हुई दो अलग-अलग वारदातों में बदमाशों ने डिलीवरी बॉय को निशाना बनाकर लूटपाट की। पुलिस का मानना है कि बदमाश अब सुनसान इलाकों में डिलीवरी एजेंटों को टारगेट कर रहे हैं, क्योंकि उनके पास नकदी होने की संभावना रहती है।

भोपाल में डिलीवरी बॉय से मोबाइल लूटा

राजधानी भोपाल के शाहपुरा क्षेत्र निवासी 20 वर्षीय संजू ठाकुर रात करीब 1:30 बजे बाइक से ऑर्डर डिलीवर करने जा रहा था। अरेरा कॉलोनी के पास तीन बदमाशों ने उसका रास्ता रोक लिया और मारपीट कर मोबाइल फोन छीन लिया।
घटना के बाद संजू ने तुरंत नजदीकी पुलिस चेकपॉइंट पहुंचकर सूचना दी। हबीबगंज और चूनाभट्टी पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों में आशीष कनाडे (45 वर्ष), ब्रजेश वानखेड़े (21 वर्ष) और एक 16 वर्षीय नाबालिग शामिल हैं। पुलिस ने मुख्य आरोपी आशीष के कब्जे से लूटा गया मोबाइल बरामद कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

जबलपुर में चाकू से हमला कर लूटे रुपये

दूसरी घटना जबलपुर के अनवरगंज तिराहे के पास हुई। 20 वर्षीय डिलीवरी बॉय शैलेश नोरिया ऑर्डर देकर लौट रहा था, तभी तीन बदमाशों ने उसे घेर लिया।
आरोप है कि शिवम उर्फ शुभम सोनकर ने उसकी बाइक की चाबी निकाल ली। विरोध करने पर देवराज ने चाकू से उसकी बाईं जांघ पर हमला कर दिया, जबकि तीसरे आरोपी 'पिल्ला' ने मारपीट की।
बदमाश शैलेश से 800 रुपये नकद, बटुआ और उसका पहचान पत्र लूटकर फरार हो गए। घायल शैलेश को उसके दोस्त सीताराम ने संभाला। पीड़ित ने बताया कि लूटे गए 800 रुपये उसकी पूरे दिन की कमाई थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.