दीप्ति शर्मा बनीं वर्ल्ड की नंबर-1 T20I गेंदबाज, स्मृति मंधाना से बैटिंग में छिना टॉप स्पॉट

Updated on 22-01-2026 12:46 PM
नई दिल्ली: भारत को 52 साल में पहली बार महिला वर्ल्ड कप 2025 ट्रॉफी जिताने वाली ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने एक और कमाल कर दिया है। दीप्ति आईसीसी महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गई हैं। मंगलवार को जारी की गई लेटेस्ट रैंकिंग में भारतीय उपकप्तान व दिग्गज बल्लेबाज स्मृति मंधाना को नुकसान उठाना पड़ा है। स्मृति मंधाना से साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट ने टी20 बैटिंग रैंकिंग में नंबर-1 पोजीशन छीन ली है। मंधाना अब नंबर-1 पोजीशन पर पहुंच गई हैं। रैंकिंग में कई अन्य भारतीय खिलाड़ियों की भी पोजीशन में फेरबदल हुआ है।

दीप्ति ने 1 नंबर से पछाड़ी ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज

आईसीसी ने मंगलवार को महिला टी20 इंटरनेशनल रैंकिंग जारी की है, जिसमें दीप्ति शर्मा ने महज 1 अंक से ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड को पीछे छोड़ दिया है। 28 वर्षीय ऑफ स्पिनर दीप्ति शर्मा 737 रेटिंग अंक के साथ नंबर-1 टी20 इंटरनेशनल गेंदबाज बन गई हैं, जबकि सदरलैंड के 736 अंक हैं। दीप्ति को रैंकिंग में यह फायदा श्रीलंका के साथ चल रही टी20 सीरीज के पहले मैच में बढ़िया परफॉर्मेंस के कारण हुआ है। दीप्ति ने मैच में महज 20 रन देकर 1 विकेट लिया था। दीप्ति ने महिला वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में बेहद अहम फिफ्टी लगाने के साथ ही गेंदबाजी में भी 5 विकेट लिए थे। उनकी इस ऑलराउंड परफॉर्मेंस से ही टीम इंडिया ने साउथ अफ्रीका को हराकर ट्रॉफी जीतने का इतिहास रचा था। गेंदबाजी रैंकिंग में भारत की तेज गेंदबाज अरुंधति रेड्डी को भी 5 स्थान का फायदा हुआ है। अब वे 36वें स्थान पर आ गई हैं। असली हैरान करने वाला काम भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने किया है, जिसने रैंकिंग में सीधे 19 स्थान की लंबी छलांग लगाई है। श्री चरणी अब 69वें स्थान पर पहुंच गईं हैं।

जेमिमा टॉप-10 में आई, स्मृति तीसरे नंबर पर खिसकीं

वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में टीम इंडिया को जिताने वाला शतक लगाने वाली जेमिमा रोड्रिग्स को भी रैंकिंग में फायदा हुआ है। जेमिमा अब टॉप-10 में आ गई हैं। जेमिमा ने विशाखापत्तनम में श्रीलंका के खिलाफ 44 गेंद में नॉटआउट 69 रन बनाकर मैच जिताया था। प्लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं जेमिमा ने इसके चलते सीधे 5 स्थान की छलांग लगाई है और अब टी20 बैटिंग रैंकिंग में 9वें नंबर पर आ गई हैं।
भारतीय उपकप्तान स्मृति मंधाना को नंबर-1 पोजीशन साउथ अफ्रीका की कप्तान लौरा वॉल्वार्ट के हाथों गंवानी पड़ी है। वॉल्वार्ट अब नंबर-1 बन गई हैं, जबकि स्मृति मंधाना तीसरे नंबर पर खिसक गई हैं। हालांकि स्मृति अब भी रैंकिंग में सबसे टॉप पोजीशन वाली भारतीय बल्लेबाज हैं। लौरा वॉल्वार्ट को रैंकिंग में यह उछाल आयरलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में लगातार दो मैच में 124 रन और नॉटआउट 100 रन की पारियां खेलने के चलते मिली है। वॉल्वार्ट ने इससे पहले वर्ल्ड कप में भी सेमीफाइनल और फाइनल में लगातार दो शतक लगाए थे। वॉल्वार्ट के 820 रेटिंग अंक हैं, जो उनकी बेस्ट रेटिंग है। वॉल्वार्ट स्मृति से 9 अंक आगे है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
नवी मुंबई: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी 5 मार्च को हुई। मुंबई में धूमधाम से उनकी शादी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। तीन मार्च से प्री…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को न्यूजीलैंड से होगी। यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। दो बार…
 07 March 2026
लंडन: बैडमिंटन के प्रतिष्ठित टूर्नामेंट ऑल इंग्लैंड ओपन 2026 में भारत के स्टार शटलर लक्ष्य सेन ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। पुरुष एकल के क्वार्टर फाइनल में लक्ष्य ने…
 07 March 2026
अहमदाबाद: भारतीय क्रिकेट टीम को टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल न्यूजीलैंड के खिलाफ रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलना है। टीम इंडिया लगभग 5 साल बाद टी20…
 07 March 2026
नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के हाथों मिली हार के बाद इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्टीव हार्मिसन ने कप्तान जोस बटलर के भविष्य पर…
 07 March 2026
अहमदाबाद: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल से पहले पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाजों शोएब अख्तर और उमर गुल ने भारतीय टीम पर दबाव को लेकर बड़ा बयान दिया है।…
 06 March 2026
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले से पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ा बयान दिया था, जिसको लेकर शायद वो अब पछता…
 06 March 2026
नई दिल्ली: मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बीते 5 मार्च को खेला गया। यह मैच देखने कई बड़ी…
 06 March 2026
नई दिल्ली: टी20 विश्व कप 2026 में भारतीय टीम वरुण चक्रवर्ती को प्रमुख स्पिनर के रूप में मौका दे रही है। वहीं चाइनामैन स्पिनर कुलदीप यादव बेंच पर हैं। उन्हें स्पिन…
Advt.