दीपिका ने पहली बार दिखाई अपने बैडरूम की झलक

Updated on 09-04-2022 07:37 PM

मुंबई। दीपिका पादुकोण ने अपनी शानदार एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में एक्ट्रेस को सिनेमा में अपने योगदान और मेंटल हेल्थ को लेकर जागरुक करने के लिए दुबई में आयोजित एक अवॉर्ड्स शो में उन्हें 100 टाइम इम्पैक्ट अवॉर्ड से नवाजा गया। फिटनेस को लेकर जागरूक रहने वाली एक्ट्रेस दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम पर आस्क मी एनीथिंग सेशन किया।

 

इस दौरान फैंस को अपनी फेवरेट एक्ट्रेस के बारे में जानने समझने का मौका मिला। दीपिका पादुकोण ने अपने सेशन के दौरान पहली बार अपने बेडरूम की झलक दिखाई। दीपिका ने कहा कि अगर वह एक जगह होती तो वह घर होती। इस जवाब के साथ एक्ट्रेस ने अपने कोजी बेडरुम की झलक दिखाई। बेड पर बैठी हुई दीपिका ने ब्राउन कलर का स्वेटर पहना हुआ है। दीपिका का बेडरुम सिंपल और एलीगेंट है। इसके बाद दीपिका ने बताया कि अगर वह कार होती तो टाइमलेस फिएट प्रीमियर पद्मिनी कार होतीं।


सेशन के दौरान दीपिका ने बताया कि अगर वह कलर यानी रंग होती तो वह सफेद रंग होती। अगर ड्रिंक होती तो हॉट चॉकलेट होती। इसके साथ अगले क्लिप में एक वीडियो शेयर करके बताया है कि अगर वह कोई मसाला होती तो मिर्च होती। वीडियो क्लिप में एक शख्स को मिर्च खाते दिखाया है। इस तरह से दीपिका ने मजेदार तरीके से अपनी पसंद से फैंस को रुबरू करवाया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण अपनी अपकमिंग फिल्मपठानकी शूटिंग कर स्पेन से लौटी हैं।

 

 शाहरुख खान के साथओम शांति ओमसे बॉलीवुड डेब्यू करने वाली दीपिकाचेन्नई एक्सप्रेस’, ‘हैप्पी न्यू ईयरकरने के बाद एक बार फिर शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। स्पेन शूट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। सिद्धार्थ आनंद के साथ बन रही फिल्मपठानअगले साल 25 जनवरी 2023 में रिलीज की जाएगी। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल और तेलुगू में भी एक साथ रिलीज की जाएगी। इसके अलावा सिद्धार्थ की ही एक फिल्मफाइटरमें दीपिका पहली बार ऋतिक रोशन के साथ नजर आएंगी। इसके अलावासर्कसमें भी कैमियो रोल में हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
एक तरफ थलपति विजय के पत्नी संगीता सोरनलिंगम संग तलाक की खबरें हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस तृषा कृष्णन संग के साथ अफेयर की खबरें हैं। ये खबरें तब और…
 07 March 2026
हाल ही अनुराग डोभाल ने एक वीडियो पोस्ट पर मम्मी-पापा और भाई पर टॉर्चर करने के आरोप लगाए थे और कहा था कि अगर उन्हें कुछ भी होता है तो…
 07 March 2026
दिग्गज स्क्रीनराइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान पिछले 19 दिन से अस्पताल में भर्ती हैं। रोजाना ही लोग उनसे मिलने अस्पताल के चक्कर काट रहे हैं। घर-परिवार के…
 07 March 2026
मशहूर प्लेबैक सिंगर कुमार सानू और उनकी एक्स-वाइफ रीता भट्टाचार्य के बीच विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। कुछ महीने पहले कुमार सानू ने रीता भट्टाचार्य…
 07 March 2026
'धुरंधर 2' की दस्‍तक से पहले बॉक्‍स ऑफिस पर सुस्‍ती का मौसम छा गया है। यह तूफान के आने से पहले की आहट जैसा है। रणवीर सिंह की फिल्‍म जहां…
 06 March 2026
मशहूर पॉप स्टार ब्रिटनी स्पीयर्स को कैलिफोर्निया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ब्रिटनी स्पीयर्स पर शराब और ड्रग्स के नशे में गाड़ी चलाने का संदेह था। हालांकि, बाद में…
 06 March 2026
'द केरल स्टोरी 2' पर ट्रेलर रिलीज की वक्त से ही बवाल मचा हुआ है, पर इसके बावजूद यह बॉक्स ऑफिस पर सीमित शोज में ठीक-ठाक कमाई कर रही है।…
 06 March 2026
'बिग बॉस ओटीटी 2' फेम एक्ट्रेस बेबिका धुर्वे बीते दिनों रियलिटी शो 'द लायन' में नजर आई थीं, जिसका अपडेट उन्होंने दिया था। वह सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती…
 06 March 2026
भोजपुरी में वैसे तो कई गाने हैं, जो यूट्यूब पर लगभग हमेशा ही ट्रेंडिंग में रहते हैं और व्यूज के मामले में भी रिकॉर्ड बना चुके हैं। खेसारी लाल यादव…
Advt.