खजुराहो में दीवारों से निकलकर मंच पर साकार हुईं नृत्य नायिकाएँ

Updated on 26-02-2022 06:41 PM

भोपाल। पर्यटन नगरी खजुराहो में 48वें नृत्य समारोह में कला प्रेमियों को भारतीय कलाओं का उदात्त और अद्भुत स्वरूप देखने को मिल रहा है। समारोह के छठवें दिन फागुन के रंग में उजली शाम में कंदरिया महादेव और जगदम्बी मंदिरों की आभा के बीचों-बीच बने विस्तीर्ण रंगमंच पर ओजपूर्ण नृत्य प्रतुतियों ने सभी का मन मोह लिया। मंच पर पूरी सज धज के साथ नृत्यांगनाएँ अवतरित हुईं तो लगा खजुराहो के मंदिरों  की दीवारों पर उत्कीर्ण नायिकाएँ दीवारों की कैद से आज़ाद होकर नृत्यरत हो उठी हो। देविका से लेकर रुद्राक्ष फाउंडेशन और  नयनिका घोष तक सभी प्रस्तुतियाँ लाजवाब रहीं।

खजुराहो नृत्य महोत्सव की शाम का आगाज़ ट्रांसजेंडर नृत्यांगना देविका देवेंद्र एस मंगलामुखी के कथक नृत्य से हुई। जयपुर घराने से ताल्लुक रखने वाली देविका ने चलन से थोड़ा परे जाकर मुगलिया शैली में कथक की प्रस्तुति दी। "शाम रक़्स" नाम की पेशकस में उन्होंने प्रख्यात सूफी गायक खुसरो के कलाम "या रे मन बया बया" पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। इसके बाद उन्होंने सरगम के अंग में सलाम की प्रस्तुति दी। सलाम मुगल दरबारों में किये जाने वाले कथक का एक खास अंग रहा है, जो तिस्त्र जाति में था। अगली पेशकस में देविका में तीनताल में पारंपरिक शुद्ध नृत्य किया। उन्होंने उठान, ठाट, टुकड़े विविध परनें और सवाल जवाब की सूरत में तत्कार पेश की। नृत्य का समापन उन्होंने बड़े गुलाम अली साहब की प्रसिद्ध ठुमरी "याद पिया की आये" पर  अभिनय नृत्य से किया। कहरवा की विलंबित से द्रुत होती लय पर उन्होंने नृत भाव से कई रंग भरे और बिखेर दिए। उनके साथ सारंगी पर जनाब अमीरुद्दीन खान, तबले पर मोहित दुबे, गायन पर शभानु कुमार राव और सितार पर रेखा खत्री ने बखूबी साथ देकर प्रस्तुतियों को यादगार बनाया।

शाम की दूसरी प्रस्तुति में भुवनेश्वर के रुद्राक्ष फाउंडेशन के कलाकारों ने ओडिसी नृत्य के वैभव के दर्शन कराए। प्रसिद्ध ओडिसी नर्तक विचित्रनन्द स्वैन के शिष्यों में शुमार यज्ञदत्त प्रधान दिशानन साहू, विचित्र बेहरा, संतोष राम, समीर पाणिग्रही, सुरेंद्र प्रधान, संजीव कुमार जैन और रस्मरंजन ने समूह नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी। पहली प्रस्तुति में कृष्ण और काली को नृतभावों में पिरोते हुए नर्तकों ने बताया कि कृष्ण काली में कोई भेद नहीं है, वे एक ही हैं। इसी क्रम में अगली प्रस्तुति महाभारत से थी। चक्रव्यूह नाम की इस प्रस्तुति में अभिमन्यु के शौर्य पराक्रम और कौरवों की कुटिल चालों को नृतभावों में पेश किया। राग और ताल मालिका में निबद्ध इन प्रस्तुतियों में संगीत रामहरि का और रिदम धनेश्वर का था।

कार्यक्रम का समापन नयनिका घोष के कथक नृत्य से हुआ। उन्होंने अपने नृत्य का आगाज़ शिव की वंदना से किया। राग योग के सुरों और आड़ा चौताल की बंदिश "शिवशंकर कर डमरू बाजे" पर आपने नृत भावों से शिव के आकार और निराकार दोनों ही स्वरूप को पेश किया। यह रचना उन्होंने कथक महाराज स्व. बिरजू महाराज को समर्पित की। अगली प्रस्तुति शुद्ध नृत्य की रही। इसमें त्रिताल में उठान, परन, परन आमद, तोड़े, टुकड़े परमेलु की प्रस्तुति दी। उन्होंने बिरजू महाराज द्वारा रचित एवं कंपोज की गई खमाज की ठुमरी - "ऐरी सखी का से कहूंएवं सूफियाना ठुमरी "ऐरी सखी मोसे" पर भावपूर्ण प्रस्तुति दी। अंत में तराने के साथ उन्होंने नृत्य का समापन किया। तबले पर अंशुल प्रताप सिंह, पखावज पर आशीष गंगानी, सितार पर अम्बरीष गंगराड़े, सारंगी पर सलमान खान और गायन पर सुहैल हसन ने साथ दिया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.