MP में मानसून की बेरुखी से फसलों पर संकट: कम बारिश, सूखने लगीं धान की क्यारियां

Updated on 06-08-2026 12:51 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की रफ्तार सुस्त पड़ने के कारण खरीफ फसलों पर संकट के बादल गहराने लगे हैं। 5 अगस्त तक प्रदेश भर में औसतन 16.27 इंच बारिश हुई है, जबकि इस अवधि तक 19.97 इंच बारिश होनी चाहिए थी।

इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से 19% कम बारिश दर्ज की गई है। बारिश की इस बेरुखी के चलते खेतों में खड़ी धान, सोयाबीन और मक्का की फसलों का उत्पादन प्रभावित होने की गंभीर आशंका बन गई है।

पूर्वी मप्र में स्थिति चिंताजनक, 22% की गिरावट

प्रदेश के सबसे बड़े धान उत्पादक क्षेत्र यानी पूर्वी मध्य प्रदेश में बारिश का अंतर सर्वाधिक देखा जा रहा है। यहाँ सामान्य 21.90 इंच वर्षा के मुकाबले अब तक महज 17.02 इंच बारिश ही दर्ज हुई है, जो कि 22% कम है।
वहीं, पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी सामान्य से 15% कम पानी बरसा है। राजधानी भोपाल में 22.68 इंच के सामान्य आंकड़े के मुकाबले 21.87 इंच बारिश दर्ज की जा चुकी है।

खेतों में सूखने लगीं क्यारियाँ, ट्यूबवेल बने सहारा

पानी न मिलने के कारण धान की क्यारियाँ सूखने लगी हैं। राजधानी के कोलार क्षेत्र समेत कई इलाकों में खेतों की हालत बिगड़ने लगी है। बारिश का इंतजार लंबा होता देख कई किसानों ने ट्यूबवेल से खेतों में पानी भरकर बोवनी और फसलों की रोपाई शुरू की है।

सोयाबीन-मक्का का उत्पादन घटने का खतरा

विशेषज्ञों का कहना है कि मानसून में 'ड्राई स्पेल' (लंबे समय तक सूखा रहने) का फसलों की शारीरिक संरचना पर विपरीत प्रभाव पड़ता है। पानी की कमी से धान में 'टिलरिंग' (पौधों के फुटाव) की प्रक्रिया प्रभावित होती है।
वहीं, सोयाबीन में फूल और फलियां झड़ने की समस्या उत्पन्न हो जाती है और मक्का में दाना बनने की प्रक्रिया काफी कमजोर पड़ जाती है, जिससे इस बार उत्पादन में कमी आने के पूरे आसार हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.