अदार पूनावाला के खिलाफ दर्ज होगी आपराधिक निगरानी

Updated on 05-03-2022 07:05 PM

नई दिल्ली सीरम लैबोरेटरी की कोविशील्ड वैक्सीन लगवाने के बावजूद एंटीबॉडी बनने को लेकर सीरम कंपनी मालिक अदार पूनावाला, ड्रग कंट्रोल डायरेक्टर, स्वास्थ सचिव, आईसीएमआर और डब्ल्यूएचओ समेत सात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की मांग को लेकर आपराधिक निगरानी दायर की गई है। इसको सत्र अदालत ने स्वीकार करते हुए विपक्षीगणों को एक अप्रैल के लिए नोटिस जारी की है। सत्र अदालत के समक्ष निगरानीकर्ता प्रताप चन्द्र ने निचली अदालत के उस आदेश को चुनौती दी है।

जिसके तहत विपक्षीगणों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग वाली अर्जी को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने खारिज कर दिया था। अर्जी में कहा गया था कि सीरम इंस्टीटयूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई और सरकारी संस्थान आईसीएमआर, स्वास्थ्य मंत्रालय, राष्ट्रीय स्वास्थ मिशन द्वारा मान्यता प्राप्त और उपलब्ध कराया जाने वाली कोविशील्ड की 8 अप्रैल 2021 को आशियाना थाना, रुचि खंड-2, स्थित गोविंद हॉस्पिटल में पहली डोज लगवाई थी।

शिकायत में कहा गया है कि दूसरे डोज की निर्धारित तिथि 28 दिन बाद की दी गई थी, परंतु 28 दिन बाद जाने पर बताया गया कि अब दूसरी डोज छह हफ्ते में लगेगी। इसके बाद सरकार ने घोषणा की कि अब छह नहीं बल्कि 12 हफ्ते बाद दूसरी डोज लगेगी। कहा गया है कि वादी ने 25 मई 2021 थायरोकेयर से अपना एंटीबॉडी टेस्ट कराया, जिससे मालूम हो सके कि कोविशील्ड वैक्सीन से एंटीबॉडी बनी या नहीं।

लेकिन जब 27 मई 2021 को रिपोर्ट निगेटिव आई। बताया गया कि जिस एंटीबॉडी को बनाने के लिए वैक्सीन लगवाई थी वो नहीं बना बल्कि प्लेटलेट्स भी 3 लाख से घटकर 1.5 लाख हो गए। जिससे वादी के साथ धोखा हुआ और जान का बड़ा जोखिम बना हुआ है। निचली अदालत ने अर्जी को इस आधार पर खारिज कर दिया कि प्रार्थना पत्र के अवलोकन से किसी प्रकार के अपराध का होना नहीं पाया जाता है। निगरानी याचिका में निचली अदालत के आदेश को निरस्त करने की मांग की गई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.