इंटरनेट मीडिया पर हथियारों की डीलिंग, आइडी डी-कोड कर रही क्राइम ब्रांच

Updated on 25-04-2024 12:39 PM
इंदौर। अपराध शाखा ने अवैध हथियारों के साथ पकड़े बदमाशों ने सिकलीगरों के नाम कबूले हैं। आरोपित इंटरनेट मीडिया (इंस्टाग्राम) से संपर्क में रहते थे। आइडी फर्जी नामों से बनी है। पुलिस आइडी डी-कोड करने में जुटी हुई है।
अपराध शाखा ने मंगलवार को आरोपित रशिम उर्फ रिशू पुत्र जितेंद्र अरोड़ा निवासी नेहरु कालोनी अमृतसर (पंजाब), पुनित उर्फ पित्ता पुत्र सरदार हजेंद्रसिंह निवासी मजीठा रोड़ रामनगर कालोनी अमृतसर पंजाब और बबलू उर्फ शिवम पुत्र हुकुमसिंह निवासी 88 फीट रोड़ संधु कालोनी अमृतसर को दो कट्टे और दो पिस्टल के साथ छोटी ग्वालटोली से पकड़ा था। हथियार बेचने वाले माफिया का पूछा तो बताया भगवानपुरा (खरगोन) से हथियार खरीदे हैं। सौदा इंस्टाग्राम के जरिए होता था। सिकलीगरों ने अलग-अलग नामों से इंस्टाग्राम पर आइडी बना ली है।

पंजाब में गैंगस्टर डालते है हथियारों के वीडियो

पंजाब में बदमाश महंगे हथियारों के साथ इंटरनेट मीडिया पर हथियारों का वीडियो डालते है। फिल्मी गानों पर भी रील बनाते हैं। सिकलीगर वीडियो देखकर खुद ही बातचीत शुरू कर देते हैं। इसके बाद उनमें सौदा शुरू हो जाता है। इस बार भी एसा हुआ। पुलिस ने आइडी की जानकारी ली तो बाबा, वीरजी, सरदारजी, राहुल, रिशू खत्री के नाम की आइडी मिली। पुलिस के मुताबिक, आइडी फर्जी नामों से बनी है।

लारेंस विश्नोई गैंग के सदस्य है अपराधी

पकड़े गए आरोपित रिशू, बबलू उर्फ शिवम और पुनित उर्फ पित्ता के बारे में पुलिस का दावा है कि लारेंस विश्नोई गैंग से जुड़े है। रिशू ने साथ पढ़ने वाले शुभम के साथ हत्या जैसे अपराध किए है। शुभम फिलहाल जेल में ही बंद है। शुभम पंजाब के गुंडे जग्गू भगवानपुरिया का साथी है। जग्गू गैंगस्टर लारेंस विश्नोई का दांया हाथ बताया जाता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 May 2024
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राजा भोज एयरपोर्ट को 13 दिन में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी मिली है। किसी अज्ञात ने ई-मेल कर बम विस्फोट की…
 13 May 2024
 भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र स्थित पंतनगर में कारोबारी कैलाश खत्री के घर पर पुलिस की छापेमारी सवालों के घेरे में आ गई है। छापेमारी में घर से 31 लाख रुपये…
 13 May 2024
मालवा-निमाड़। अंचल में शहरों सहित ग्रामीण क्षेत्र में रविवार शाम अचानक वर्षा का क्रम शुरू हो गया। तेज हवाओं के चलते लोकसभा चुनाव के कुछ मतदान केंद्रों पर बाहर लगाए गए छायादार टेंट…
 13 May 2024
भोपाल। कमला नगर के नेहरू नगर चौराहे पर पुलिस के हवलदार के इकलौते बेटे को एक तेज रफ्तार कार ने रौंद डाला।उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां उसे डॉक्टरों ने…
 13 May 2024
 भोपाल। अब आपको बासी रोटी इधर-उधर फेंकने और ना ही कचरे में डालने की जरूरत, क्योंकि अब आपके घर की रोटी और ब्रेड गौशाला और कांजी हाउस पहुंचाई जाएगी। जी…
 13 May 2024
भोपाल। मां है तो जीवन में कोई गम नहीं होता। दुनिया साथ दे या न दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होगा। यह कोई कहावत नहीं है बल्कि सचाई…
 13 May 2024
 भोपाल। शहर की सड़कों पर घूमते आवारा श्वानों द्वारा लोगों और खासकर बच्चों पर हमले की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला जहांगीराबाद इलाके के जिंसी का…
 13 May 2024
भोपाल। मध्‍य प्रदेश में लगातार साइबर ठग डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर आपराधिक वारदात कर रहे हैं। इसको लेकर साइबर क्राइम पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान रहने की…
 13 May 2024
भोपाल। शहर में अवैध रूप से संचालित हो रहे मैरिज गार्डन पर शिकंजा कसने के लिए नगर निगम द्वारा जांच-पड़ताल अभियान चलाया गया था, जो रसूखदारों के गार्डन तक पहुंचते ही…
Advt.