अभी खत्म नहीं होने वाला कोरोना, नए वेरिएंट्स के कारण बना रहेगा संक्रमण का खतरा

Updated on 16-02-2022 08:17 PM

वाशिंगटन दुनिया के तमाम देश पिछले 3 सालों से कोरोना महामारी के प्रकोप का सामना कर रहे हैं। हालांकि हाल के दिनों में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही है, वैज्ञानिकों ने आगाह किया है कि कोरोना संक्रमण के केस घटने से ऐसा नहीं समझ लेना चाहिए कि ओमिक्रॉन कोरोना वायरस का आखिरी वेरिएंट साबित होने वाला है। भविष्य में नए वेरिएंट्स के उभरने का खतरा बरकरार रहेगा। वैज्ञानिकों ने कहा इसलिए कोरोना को खत्म हुआ नहीं मान लेना चाहिए। 

ओमिक्रॉन वेरिएंट के हल्के संक्रमणों की वजह से दुनिया भर में कोरोना की नई लहर देखने को मिली है। हालांकि संक्रमण के मामलों में गिरावट के बाद कई देश कोविड-19 प्रतिबंधों को वापस ले रहे हैं। बहुत से लोग यह मानने लगे हैं कि उन्हें कोविड-19 के साथ जीना है और अब यह महामारी दूर हो रही है। लेकिन ऐसा नहीं है। यह संकट तब तक खत्म नहीं होगा जब तक कि वायरस हर जगह खत्म नहीं हो जाता। विकासशील देशों में वैक्सीनेशन की धीमी रफ्तार और हेल्थ केयर सिस्टम से जुड़ी कमियों के कारण कोरोना वायरस का प्रसार अभी जारी रहेगा। पूर्व में विकसित देशों द्वारा वैक्सीन की जमाखोरी भी कोरोना वायरस संक्रमण की बड़ी वजह बना है।

हालांकि इससे पहले दुनिया को ओमिक्रॉन की मौजूदा लहर से पार पाना है। ओमिक्रॉन पिछले वेरिएंट की तुलना में कम गंभीर बीमारी का कारण हो सकता है, लेकिन यह बेहद संक्रामक है। इसके चलते कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों में जबरदस्त वृद्धि हुई है। इस बीच, इस बात के प्रमाण सामने रहे हैं कि वेरिएंट उतना सहज नहीं हो सकता जितना कि शुरुआती आंकड़ों से पता चलता है। येल स्कूल ऑफ मेडिसिन में महामारी विज्ञान के प्रोफेसर अकिको लवासाकी ने कहा कि, यह वायरस कुछ महीनों में अपना आकार बदलता है। जब हम डेल्टा वेरिएंट के खिलाफ वैक्सीन के बूस्टर शॉट को लेकर संतोष जाहिर कर रहे थे, उसी दौरान ओमिक्रॉन हमारे सामने गया। हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन से हम इस महामारी से लड़ने में कामयाब रहे, लेकिन ऐसा नहीं है कि यह आखिरी संकट है। ओमीक्रोन जैसे संकट आते रहेंगे।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना ​​है कि कोरोना वायरस कभी भी पूरी तरह से खत्म नहीं होगा, बल्कि संक्रमण की नई लहरें पैदा करने के लिए नए-नए रूपों में विकसित होता रहेगा। इसके नए-नए म्यूटेशन सामने आते रहेंगे। इसलिए भविष्य में भी कोरोना के मामले बढ़ सकते हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि वायरस के म्यूटेशन और संक्रमण को रोकने के लिए टीकाकरण में तेजी लानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 February 2022
वाशिंगटन । हाल ही में प्रयोगशाला में किए गए एक अध्ययन से पता चला है कि छींकने या खांसने से संक्रमित व्यक्तियों के मुंह से निकली अति सूक्ष्म बूंदों में कोरोना वायरस की उपस्थिति अनुमान से ज्यादा समय तक बनी रह सकती है। ये…
 23 February 2022
कीव । रूसी हमले के खतरे के बीच यूक्रेन की सेना भी पूरी तरह तैयार है। अपने संबोधन में राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की भी कह चुके हैं कि हमारी सेना अब पहले से अलग है। यूक्रेन की 'नई सेना' अब बड़ी संख्या में महिलाएं भी…
 22 February 2022
प्योंगयॉग । नार्थ कोरिया में कुत्ते पालना कानून के विरुद्ध माना जाएगा। यह फैसला खाद्दान संकट से निपटने के लिए किया गया है। दरअसल, कोरोना महामारी ने उत्तर कोरिया में भारी खाद्य संकट पैदा कर दिया है, जिसका नतीजा है कि लोगों में गुस्सा…
 22 February 2022
मास्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश की मान्यता देने के बाद सेना भेजने का आदेश कर दिया है। पुतिन ने रक्षा मंत्रालय को पूर्वी यूक्रेन…
 22 February 2022
मॉस्को । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पूर्वी यूक्रेन के डोनबास क्षेत्र में विद्रोहियों के कब्जे वाले शहरों डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देशों के रूप में मान्यता दे दी है। पुतिन ने डोनेट्स्क और लुहान्स्की को अलग देश के तौर पर मान्यता…
 21 February 2022
इस्लामाबाद । पाकिस्तान में सत्तारूढ़ वर्तमान सरकार पर सेना के प्रभाव की चर्चा की जाती रहती है वह अब पूरी तरह सच साबित होती दिख रही है। दरअसल, अब सरकारी संस्थाओं के खिलाफ उठने वाली आवाजों…
 21 February 2022
लंदन । इंग्लैंड के शाही परिवार की प्रमुख महारानी एलिजाबेथ द्वितीय कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। महारानी कोरोना से संक्रमित पाई गई हैं और उनमें 'ठंड लगने जैसे हल्के लक्षण' हैं। बकिंघम पैलेस…
 21 February 2022
मिन्स्क । यूक्रेन में बने युद्ध के हालात के बीच रूस ने भी अड़ियल रवैया अपना रखा है। रूस की सेनाएं बेलारूस में एक संयुक्त अभ्यास में हिस्सा ले रही थीं। यह अभ्यास 10 फरवरी को…
 21 February 2022
काठमांडू । नेपाल की सियसत में सब कुछ सामान्य नहीं है यहां सरकार ने विरोध के बीच रविवार को 50 करोड़ अमेरिकी डॉलर की विवादास्पद मिलेनियम कॉर्पोरेशन चैलेंज (एमसीसी) परियोजना से जुड़े समझौते को संसद में…
Advt.