चीन सहित कई देशों में कोरोना के मामले बढ़े, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की

Updated on 19-03-2022 07:32 PM

जेनेवा दुनिया में बढ़ते कोरोना के मामलों को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने चिंता जाहिर की है। संगठन ने देशों को वायरस के खिलाफ सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही आशंका जाहिर की है, कि यह बड़ी परेशानी की शुरुआत हो सकती है। दक्षिण कोरिया और चीन सहित कुछ देशों में संक्रमण के आंकड़ों में इजाफा जारी है। इसके अलावा जानकारों का मानना है कि अमेरिका सहित कई देशों में भी स्थिति बिगड़ सकती है।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि महीने भर आंकड़े कम होने के बाद बीते हफ्ते फिर बढ़ने लगे हैं। संगठन ने बताया कि इसके लिए ओमिक्रॉन वेरिएंट, बीए.2 सब-वेरिएंट और सामाजिक उपायों में ढील जैसे कई कारण शामिल हैं। कुछ देशों में टेस्टिंग में कमी के बाद भी ये बढ़ रहे हैं, जिसका मतलब है कि जो मामले हम देख रहे हैं, वह बस शुरुआत है।'

डब्ल्यूएचओ के अधिकारी कुछ देशों में गलत जानकारियों के चलते कम हुई टीकाकरण दर को भी बढ़ते मामलों का कारण मान रहे हैं। संगठन की मारिया वेन केरखोव ने कहा कि बीए.2 अब तक का सबसे तेजी से फैलने वाला वेरिएंट नजर रहा है। हालांकि, अभी तक इस बात के कोई संकेत नहीं मिले हैं कि यह गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। फिलहाल, इस बात के सबूत भी नहीं हैं, कि नए वेरिएंट्स के चलते मामलों में इजाफा हो रहा है।

बीते सप्ताह के मुकाबले दुनियाभर में नए संक्रमण की संख्या 8 फीसदी तक बढ़ गई। 7-13 मार्च के बीच 1.1 करोड़ नए मरीज और 43 हजार से कुछ ज्यादा मौतें हुई। जनवरी के बाद पहली बार यह बढ़त देखी गई थी। इस दौरान डब्ल्यूएचओ के वेस्टर्न पेसिफिक क्षेत्र में संक्रमण का आंकड़ा सबसे ज्यादा बढ़ा। इनमें दक्षिण कोरिया और चीन शामिल है। जहां मामले 25 फीसदी और मौते 27 प्रतिशत तक बढ़ गईं। अफ्रीका में भी नए मामलों में 12 फीसदी का इजाफा हुआ और मौते 14 फीसदी बढ़ गई। यूरोप में नए मामले 2 प्रतिशत बढ़े, लेकिन मौतों में इजाफा नहीं हुआ।

मार्च की शुरुआत से ही ऑस्ट्रिया, जर्मनी, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड्स और ब्रिटेन में मामले बढ़ रहे हैं। कई जानकार चिंता जता चुके हैं कि यूरोप कोरोना की एक और लहर का सामना कर रहा है। हालांकि, पूरे यूरोप में स्थिति खराब नहीं है। उदाहरण के लिए डेनमार्क में फरवरी में बीए.2 के चलते कुछ समय के लिए मामले बढ़े, लेकिन बात में कम हो गए। जानकार इस बात को लेकर भी चिंतित हैं कि यूरोप की तरह अमेरिका में भी संभावित रूप से बीए.2 के चलते लहर सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
वॉशिंगटन/कोलंबो: ईरानी वॉरशिप पर हमले के बाद अब अमेरिका के ट्रंप प्रशासन ने श्रीलंका पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। वॉशिंगटन ने श्रीलंका की सरकार से कहा है कि वह…
 07 March 2026
मैड्रिड: स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने ईरान के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई को एक 'बहुत बड़ी गलती' कहा है। उनका यह बयान तब आया है, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
 07 March 2026
वॉशिंगटन: ईरान के खिलाफ जंग छेड़ना अमेरिका को भारी पड़ता नजर आ रहा है। अमेरिका को ईरानी जवाबी हमलों में न सिर्फ मिलिट्री उपकरणों का नुकसान उठाना पड़ा है, बल्कि सैन्य…
 07 March 2026
ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद उनके X अकाउंट से पहला पोस्ट आया है। इस पोस्ट में इजरायल को धमकी दी गई है। इसके साथ…
 06 March 2026
तेहरान/बीजिंग: अमेरिका की परमाणु पनडुब्बी ने बुधवार को हिंद महासागर में श्रीलंका के पास एक ईरानी युद्धपोत को डुबो दिया। ईरान युद्ध के बीच ये हमला बहुत बड़ा रणनीतिक महत्व रखता…
 06 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वो ईरान की नौसेना का नामोनिशान मिटा देंगे। अमेरिका लंबे समय से ईरान की नौसेना के जहाजों को एक गंभीर खतरा…
 06 March 2026
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश…
 06 March 2026
नई दिल्ली/बीजिंग: ताइवान पर हमला करने से पहले क्या चीन भारत को कई मोर्चों पर उलझाना चाहता है? ऐसा इसलिए क्योंकि चीन जानता है कि ताइवान पर हमले के वक्त उसके…
 05 March 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत और कनाडा के बीच 2 मार्च को किए गये यूरेनियन समझौते को लेकर चिंता जताई है। भारत और कनाडा ने एक ऐतिहासिक 2.6 अरब डॉलर के यूरेनियम…
Advt.