कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीहोर के प्रसिद्ध कथा वाचक पं.प्रदीप मिश्रा से भेंट की

Updated on 03-03-2022 07:01 PM

भोपाल। प्रतिनिधिमंडल ने सर्वप्रथम महाराज जी के मुखारविंद से शिवमहापुराण का मनोहारी कथा का श्रवण किया, सभी आरती में शामिल हुए, व्यासपीठ का पूजन किया और तत्पश्चात् महाराज जी के दर्शन कर उनसे भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने महाराज जी को बताया कि वह सभी कमलनाथ के निर्देश पर, उनके प्रतिनिधि बनकर आपसे भेंट करने आए हैं। बीते 28 फरवरी के घटनाक्रम से कमलनाथ जी काफी आहत हुए है।

जिस प्रकार से महाराज जी ने व्यासपीठ से आंखों में आंसू लिये हुए दबाव के कारण कार्यक्रम को स्थगित करने की घोषणा की, निश्चित तौर पर उससे देश भर के लाखों श्रद्धालु दुखी हुए है और प्रशासन के इस ग़ैरज़िम्मेदाराना कदम से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश है। इससे प्रदेश देश भर में शर्मशार हुआ है। इस कथा का आयोजन प्रदेश सिहोर की पावन धरा के लिये एक अनुपम सौग़ात के रूप में है।

जब कई दिनों पूर्व ही इस कार्यक्रम की जानकारी सूचना प्रशासन को दे दी गयी थी तो उन्होंने श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम क्यों नहीं उठाए? मध्य प्रदेश के इतिहास में किसी भी धार्मिक आयोजन को इस तरह दबाव डालकर स्थगित कराने की घटना पहली बार हुई है। यह सनातन धर्म के भी खिलाफ है और इससे धार्मिक भावनाएं भी आहत हुई है, इसके दोषी अधिकारियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

प्रतिनिधिमंडल ने महाराज जी को कहा कि कांग्रेस कमलनाथ जी का पूरा समर्थन इस कार्यक्रम के साथ है। यह कार्यक्रम अपनी घोषणा अनुसार निर्विघ्न संपन्न होना चाहिये।

प्रतिनिधिमंडल में पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष बलबीर सिंह तोमर, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, विधायक संजय शुक्ला, विशाल पटेल, मनोज चावला शामिल थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 March 2026
भोपाल. होली के उत्सव के बीच प्रदेश में सड़क हादसों का ग्राफ चिंताजनक रूप से बढ़ गया। 4 मार्च को 108 एंबुलेंस सेवा के डेटा के अनुसार एक ही दिन में…
 06 March 2026
भोपाल, भोपाल के जेल रोड करोंद स्थित मैपल ट्री सोसायटी में गुरुवार देर रात लोग स्ट्रीट डॉग्स को लेकर लामबंद हो गए। वे कॉलोनी के गेट पर पहुंचे। उन्होंने नगर निगम…
 06 March 2026
भोपाल, पांच दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को भोपाल के बड़ा तालाब किनारे फिर से सीमांकन शुरू हुआ। बैरागढ़ तहसील की टीम लाउखेड़ी, बोरवन और बेहटा पहुंची। बेहटा में एफटीएल…
 06 March 2026
भोपाल, राजधानी के गांधी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) में हर महीने 1500 से ज्यादा कैंसर मरीज इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचते हैं, लेकिन यहां रेडिएशन की सुविधा न होने से उन्हें सिर्फ…
 06 March 2026
भोपाल। 29 मार्च से लागू होने वाले समर शेड्यूल में इस बार भोपाल की एयर कनेक्टिविटी बढ़ने के बजाय कम होने जा रही है।एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने हाल ही में शुरू…
 06 March 2026
भोपाल: राजधानी सहित पूरे प्रदेश में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चल रहा एचपीवी टीकाकरण अभियान (HPV Vaccination Campaign) अब एक नए डिजिटल अवतार में नजर आएगा।90 दिनों के भीतर आठ…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में जल्द ही इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (आईवीएफ) सेंटर खुलने जा रहा है। प्रदेश में यह पहला सरकारी आईवीएफ सेंटर…
 06 March 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश में जमीन से जुड़े विवादों के लिए अब आपत्ति दर्ज करवाना आसान हो गया है। राज्य सरकार ने संपदा पोर्टल पर ऑनलाइन सुविधा शुरू कर दी है। जिसके तहत कोई…
 06 March 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में अवैध खनिज परिवहन पर रोक लगाने के लिए राज्य सरकार ने तकनीक आधारित नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी की है। प्रदेश में 40 ई-चेक पोस्ट स्थापित…
Advt.