भोपाल में वित्त वर्ष के पहले दिन से कलेक्टर गाइडलाइन लागू, 740 इलाकों में महंगी हुई रजिस्ट्री, दरों में 181% तक का उछाल

Updated on 01-04-2026 11:36 AM

 भोपाल। शहर में नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत के साथ ही बुधवार से प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त व रजिस्ट्री करवाना महंगा हो जाएगा। पंजीयन विभाग द्वार तैयार की गई कलेक्टर गाइडलाइन में 740 स्थानों पर एक प्रतिशत से लेकर 181 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाई गई हैं। अब इन नई दरों पर ही मकान, दुकान, जमीन, प्लॉट आदि की रजिस्ट्री होगी, जिससे लोगों को बढ़ा हुआ शुल्क चुकाना होगा।

वरिष्ठ जिला पंजीयक स्वप्नेश शर्मा ने बताया कि जिले में दो हजार 177 स्थानों में से 66 प्रतिशत पर प्रॉपर्टी की दरों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है, जबकि 740 स्थानों पर औसतन 12 प्रतिशत तक दरें बढ़ाई गई हैं। जानकारी के अनुसार वित्तीय वर्ष में प्रॉपर्टी के दाम आसमान पर पहुंच जाएंगे, क्योंकि इस बार दरों में वृद्धि अत्यधिक दरों पर होने वाली रजिस्ट्रियों के आधार पर की गई है।

इनमें संत हिरदाराम नगर में 108 तो गोविंदपुरा इलाके में 181 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरें बढ़ाई गई हैं। इनमें संत हिरदारानगर की सीआरपी लाइन कॉलोनी, गोविंदुपरा के निर्मल सिटी, निशातपुरा सड़क,यशोदा नगर, मुर्गी बाजार, मालीपुरा, भोपाल टाकीज, बगलामुखी नगर, विजय लक्ष्मी होम सहित अन्य इलाके शामिल हैं, जहां पर 100 प्रतिशत से अधिक दरों में बढ़ोतरी की गई है। इन इलाकों में वित्तीय वर्ष 2025-26 की प्रॉपर्टी की दरों से कई गुना अधिक दरों पर रजिस्ट्रियां करवाई गई थी, जिनका सर्वे अधिकारियों ने संपदा सॉफ्टवेयर और सेटेलाइट तस्वीर के आधार पर किया था।

इसमें बताया गया था कि 10 साल पहले जिन इलाकों में कुछ ही निर्माण हुए थे, वहां पर अब बड़ी-बड़ी कॉलोनियां, इमारत, प्रोजेक्ट आदि विकसित हुए हैं। इनमें कोलार, नीलबड़, रातीबड़ सहित आसपास के क्षेत्र शामिल हैं। नगरीय सीमा पर महंगी हुई जमीन शहर की नगरीय सीमा पर बड़ी संख्या में जमीन की खरीद-फरोख्त की जा रही है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियों को विकसित कर लोगों ने मनमाने दामों पर प्लॉट बेचे हैं, जिनकी जमकर रजिस्ट्रियां भी हुई है।

यही कारण है कि इस बार सीमा पर स्थित भोपाल बायपास से लगे ग्रामीण व शहरी क्षेत्र, संत हिरदाराम नगर से सीहोर मार्ग, भोपाल बैरसिया मार्ग, करोंद से गांधीनगर, करोंद से अयोध्या नगर मार्ग, अरेरा कालोनी, नर्मदापुरम मार्ग, कोलार मार्ग, भानपुर से विदिशा मार्ग के इलाकों में प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी की गई है।

इन स्थानों पर 50 से 90 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

शहर में अधिकांश स्थानों पर 50 से 90 प्रतिशत तक प्रॉपर्टी की दरों में बढ़ोतरी की गई है। जिनमें रेतघाट से वीआईपी रोड,इब्राहिमगंज सड़क पर, कबाड़खाना रोड अंदर,सिटी सेंटर ,गौतम नगर सड़क पर,वर्धमान ग्रीन सिटी,मुरली नगर,अहाता मनकशा,अहाता सिकंदरकुली,पंचशील नगर,न्यू मार्केट अंदर,राजभवन से रोशनपुरा,भोज सेतु से रोशनपुरा,सेविनया गौंड,टोल वाली मस्जिद,चौकी बरखेड़ी,पतंजलि परिसर विनायक नगर, एयरोसिटी राजा भोज परियोजना,सीटीओ, कैलाश/पूजाश्री कालोनी,बेहटा और दामखेड़ा सहित अन्य इलाके शामिल हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 September 2026
भोपाल। प्रशासनिक कार्य-सुविधा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने टीटी नगर वृत्त के एसडीएम पद पर बदलाव किया है। डिप्टी कलेक्टर व शहर एसडीएम दीपक पांडे को उनके…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र में समान नागरिक संहिता (यूसीसी), श्रम संहिता सहित अन्य कई महत्वपूर्ण विधेयक बिना चर्चा ध्वनिमत से पारित हो गए। कांग्रेस के सदस्य यूसीसी…
 05 September 2026
भोपाल। प्रदेश में हर साल स्कूल शिक्षा का बजट बढ़ रहा है। स्कूलों को सर्वसुविधायुक्त बनाने और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के तमाम दावे किए जा रहे हैं। वहीं, दूसरी…
 05 September 2026
भोपाल। भोपाल में व्यावसायिक गतिविधियों के खिलाफ चल रही सीलिंग की कार्रवाई और मास्टर प्लान को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य सरकार का रुख स्पष्ट किया है। शुक्रवार…
 05 September 2026
 भोपाल। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद एवं नर्मदा समग्र के संयुक्त तत्वावधान में माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान का शुभारंभ किया। साथ ही अभियान की संकल्पना…
 05 September 2026
भोपाल। बड़े तालाब की सीमा को लेकर वर्षों से चल रहे सर्वे और सीमांकन के खेल के बीच अब प्रशासन वैज्ञानिक तरीके से इसकी वास्तविक हद तय करने जा रहा…
 05 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमारा मध्य प्रदेश ग्रीन स्टेट तो है ही, अब ग्रीन और क्लीन एनर्जी सेक्टर (नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र) में भी एक…
 05 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति के साथ-साथ पानी की गुणवत्ता जांच की व्यवस्था को लेकर गंभीर कमियां उजागर हुई हैं। केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय…
 05 September 2026
भोपाल। एक तरफ कई सरकारी स्कूलों में एक ही शिक्षक के कंधों पर पढ़ाई कराने के साथ-साथ मध्याह्न भोजन प्रबंधन, यू-डाइस प्रविष्टि, समग्र आईडी पोर्टल अपडेट और बच्चों को स्कूल…
Advt.