सीएम योगी बोले, 5 वर्ष में हमने यूपी को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया

Updated on 06-03-2022 09:06 PM

लखनऊ। यूपी के सीएम योगी अदित्यनाथ ने कहा कि 5 वर्ष में हमने यूपी को भयमुक्त तथा दंगामुक्त बनाया है। विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें तथा अंतिम चरण के मतदान वाले क्षेत्रों में प्रचार समाप्त होने से पहले ही सीएम योगी  लखनऊ पहुंच गए। इस दौरान वह पत्रकारों से मुखातिब थे। उन्होंने कहा कि 5 वर्ष के कार्यकाल में करीब दो वर्ष का कोरोना संक्रमण के कठिन समय के बाद भी प्रदेश में विकास का काम जारी रखा।

उन्होंने कहा कि हमने अपने संकल्प पत्र पर काम किया। सीएम ने कहा कि दो महीने की मैराथन दौड़ के बाद यूपी की चुनाव प्रचार शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। यूपी में 2017 में जो पीएम मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा ने लोककल्याण संकल्प पत्र जारी किया था। उसमें प्रदेश को दंगामुक्त और भयमुक्त बनाने की बात कही थी, उसे भाजपा सरकार ने पूरा किया है। सीएम योगी ने कहा कि 80 प्रतिशत वोट के साथ यूपी में भाजपा सरकार बना रही है, 20 में सारा विपक्ष निपट जाएगा।

  सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि, हमने 2017 में जनता से जो वादा किया, उसे पूरा किया। प्रदेश में वर्ष 2017 से पहले लगभग हर वर्ष बड़े दंगे होते थे। इससे प्रदेश के सभी लोगों का जीवन काफी प्रभावित होता था। अब ऐसा नहीं है। प्रदेश में अब अमन-चैन कायम है। उन्होंने कहा कि पांच वर्ष में हम प्रदेश को विकास की राह पर लाए हैं। इसमें हमको प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी पूरा मार्गदर्शन तथा समर्थन मिला है।

 उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव की तुलना यदि पिछले चुनावों से करेंगे तो उस समय व्यापक हिंसा होती थी, तांडव देखने को मिलता था लेकिन इस बार शांतिपूर्ण चुनाव हुए हैं। यूपी में शांतिपूर्ण चुनाव कौतुहल का विषय है। यह सरकार की बड़ी उपलब्धि है। हमारी डबल इंजन की सरकार ने जो कहा वह कर दिखाया। चुनाव में सभी जिलों में सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास दिखा है। सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के लोगों तक पहुंचाया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 March 2026
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मवाना इलाके में महिला की लाश मिलने की घटना के बाद सनसनी मच गई थी। अब इस मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल,…
 07 March 2026
पटना: बिहार में शनिवार को फिर से सियासी हलचल तेज हो गई है। सीएम नीतीश कुमार राज्यपाल से मिलने राजभवन पहुंचे हैं। हालांकि सीएम हाउस एक अणे मार्ग और राजभवन के…
 07 March 2026
सागर: रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बीते दिनों मिली विकास सिंह राजपूत की लाश ने पुलिस की नींद उड़ा दी थी। शरीर पर चाकुओं के अनगिनत वार चिल्ला-चिल्ला…
 07 March 2026
नई दिल्ली, भारत को रूस से तेल खरीदने के लिए अमेरिका की ओर से जो 30 दिनों की छूट का एलान किया है, उसपर सियासी घमासान शुरू हो गया है।कांग्रेस पार्टी…
 07 March 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का धरना शनिवार को लगातार दूसरे दिन भी जारी है। ममता रातभर धरना स्थल पर ही रहीं।ममता ने पश्चिम बंगाल में स्पेशल इंटेसिव रिविजिन…
 06 March 2026
 गाजियाबाद: उत्‍तर प्रदेश के गाजियाबाद में जानलेवा हमले के एक हफ्ते बाद भी चर्चित यूट्यूबर और खुद को 'एक्स मुस्लिम' बताने वाले सलीम वास्तिक की हालत को लेकर संशय बना हुआ…
 06 March 2026
लखनऊ: चुनाव आयोग ने उत्‍तर प्रदेश में चुनाव लड़ने वाले 6 उम्मीदवारों को बैन कर दिया है। इन्होंने चुनाव के बाद खर्च का ब्योरा नहीं दिया था। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (CEO)…
 06 March 2026
बेंगलुरु: बसवेश्वर नगर के एक मशहूर रेस्टोरेंट में बुधवार शाम दो-तीन लोगों ने एक लोन रिकवरी एजेंट की मामूली बात पर हत्या कर दी। एजेंट की गलती बस इतनी थी कि…
 06 March 2026
देहरादून: उत्तराखंड में शुरू होने जा रही चार धाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। ऑफलाइन पंजीकरण यात्रा शुरू होने से ठीक 2 दिन पहले प्रारंभ कर दिए…
Advt.